रीशू कुमार
नित्य संदेश, नोएडा: बिसरख में सीमा हैदर-सचिन मीणा के घर फिर से किलकारी गूंजी है। सचिन मीणा के साथ सीमा हैदर का दूसरा बच्चा हुआ है। सूत्रों का दावा है कि इस बार सीमा हैदर ने बेटे को जन्म दिया है सीमा और सचिन का पहला बच्चा बेटी थी
नोएडा के निजी अस्पताल में बच्चे के होने की बात सामने आई है डिलीवरी के बाद सीमा हैदर, और बच्चे के स्वस्थ होने की बात सामने आई है अस्पताल से छुट्टी होने के बाद सीमा नवजात बच्चे के साथ रबूपुरा पहुंची इसके बाद सचिन के परिजनों ने बेटे के जन्म की खुशी में मिठाई बांटी है पिछले साल उन्हें बेटी हुई थी बेटी की आयु 11 माह की हो गई है
चार बच्चों के साथ आई थी
ग्रेटर नोएडा पाकिस्तान के करांची की रहने वाली सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ नेपाल पहुंची थी इसके बाद वहां से ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा पहुंची पाकिस्तान में उसकी शादी गुलाम हैदर के साथ हुई थी गुलाम हैदर के साथ उनका चार बच्चा था अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के मामले में सीमा को गिरफ्तार भी किया था सचिन और उसके पिता को भी मामले का खुलासा होने के बाद गिरफ्तार किया गया हालांकि बाद में उन्हें रिहा किया गया
कोरोना काल में बढ़ा प्यार
सचिन मीणा, और सीमा हैदर, के बीच पबजी गेम खेलने के दौरान प्रेम सम्बन्ध बना इसके बाद दोनों ने साथ रहने का फैसला लिया कोरोना काल में दोनों के बीच नजदीकी बढ़ी इसके बाद सीमा ने पाकिस्तान छोड़ने का फैसला लिया है ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में वह पाकिस्तान से आने के बाद रह रही है पिछले साल हुई थी बेटी सचिन मीणा के साथ रह रही सीमा हैदर ने पिछले साल बेटी को जन्म दिया था 18 मार्च 2025 को बेटी का जन्म हुआ था करीब 11 माह बाद अब बेटे ने जन्म लिया है
सचिन मीणा, और उसके परिजनों ने इस सम्बन्ध में अभी किसी प्रकार की अधिक जानकारी साझा नहीं की है उन्होंने सम्पर्क करने पर अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया सचिन, और सीमा, सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव है दोनों यूट्यूब और इंस्ट्राग्राम पर खूब सक्रिय दिखते है उनके वीडियो ब्लॉग को पसंद किया जाता है उनके यूट्यूब चैनल पर दो मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर है इंस्टाग्राम पर भी एक मिलियन से अधिक फॉलोअर है ।
No comments:
Post a Comment