Breaking

Your Ads Here

Tuesday, February 17, 2026

धर्म पुरी में गंदगी व अवैध कब्जा हटाने की मांग पूरी न होने तक छावनी को कोई टैक्स नहीं अदा करेंगे



अशोक कुमार

नित्य संदेश, मेरठ। अवैध कब्जा कर अवैध डेयरी का संचालन करेंगे, गंदगी फैलाएंगे, गोबर नाले में बहायेंगे और आम रास्ते को अवरूद्ध करेंगे तथा आगे सरकारी भूमि पर कब्जा भी करेंगे, ऐसा हम नहीं यह सब अवैध कब्जा धारियों का कहना है। मजदूरों द्वारा मलवा डालने के बाद मामला प्रकाश में आया। शिकायत के बाद स्थानीय भाजपा नेता रजत वालिया ने कहा पार्क में व आसपास फैली गंदगी, अवैध डेयरी व भूमि कब्जा मुक्त की कार्रवाई के संबंध में कैंट बोर्ड अधिकारी व मनोनीत सदस्य डॉ सतीश चंद्र शर्मा से उनकी बात हो चुकी है। जल्द ही कार्रवाई होगी।

बता दें वार्ड नंबर छः मौहल्ला धर्म पुरी में बड़े बड़े संभ्रांत लोग जिनमें महामंडलेश्वर महत, वकील जज सीए एवं सरकारी अफसर सहित एजुकेटेड फैमिली का आवासीय क्षेत्र है यहां के सभी लोगों द्वारा मेरठ कैंट बोर्ड को हाउस टैक्स वाटर टैक्स व डोर टू डोर कूड़ा उठाने तक का टैक्स छावनी परिषद को दिया जाता है। लेकिन अवैध कब्जा धारी पशु डेयरी संचालक द्वारा बिना टैक्स दिए सभी सुविधाएं प्राप्त कर रहा है और गंदगी फैला रहा है। साफ-सफाई व कब्जा मुक्त भूमि को लेकर आसपास के लोगों ने कैंट बोर्ड सीईओ से लेकर ब्रिगेडियर व मुख्यमंत्री योगी तक शिकायत की गई है।

बता दें जिन लोगों द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर अवैध डेयरी की आड़ में पक्के दो मंजिला भवन निर्माण कर लिए गए। शिकायत में लोगों ने सीईओ व अन्य उच्च अधिकारियों से मांग की गई है गंदगी व अवैध कब्जा हटवाया जाए अन्यथा वो भी कोई टैक्स भुगतान नहीं करेंगे। 

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here