रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। इण्टर कॉलेज में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों को निःशुल्क एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई गयी एवं आयरन की टैबलेट वितरित की गई ।इस अवसर पर विज्ञान अध्यापक दुष्यन्त कुमार ने छात्रों को आयरन की कमी से होने वाले रोग व पेट के कीड़ों से होने वाले शारिरिक दुष्प्रभाव एवं रोकथाम की विस्तृत रूप से जानकारी दी।विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर लवकेश कुमार रुहेला कहा कि इसका उद्देश्य 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों और किशोरों को पेट के कीड़ों (कृमि) से मुक्त करना है । ताकि बच्चों में एनीमिया, कुपोषण और शारीरिक विकास में रुकावट को रोका जा सके।

No comments:
Post a Comment