Breaking

Your Ads Here

Tuesday, February 10, 2026

खेल महोत्सव में परीक्षितगढ़ इण्टर कॉलेज के खिलाड़ियों ने किया अपने हुनर का प्रदर्शन



रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। रविवार को खेलो इंडिया के अंतर्गत कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम मेरठ में आयोजित सांसद खेल महोत्सव -2026 कुश्ती प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र सचिन कुमार कक्षा -12 ब ने 57 kg वर्ग में व शादाब कक्षा 12 ब ने 62 kg वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मेरठ हापुड़ लोकसभा मे प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ,राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने दोनों छात्रों को स्वर्ण पदक व ट्रैक सूट प्रदान कर प्रोत्साहित किया ।सोमवार को इस उपलब्धि पर विद्यालय में छात्रों का जोरदार स्वागत किया गया विद्यालय के प्रबन्ध संचालक महोदय डॉ० नारायण शरण व प्रधानाचार्य महोदय मेजर लवकेश कुमार रुहेला व क्रीड़ा प्रभारी दुष्यन्त कुमार ने विजेता खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए छात्रों व समस्त विद्यालय परिवार ने उज्जवल भविष्य की कामना की

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here