नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। ग्रामीण अंचलीय पत्रकार एसोसिएशन की एक बैठक क्षेत्रीय कार्यालय छिपी टैंक पर संपन्न हुई। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय संरक्षक के त्याग पत्र स्वीकार करते हुए कार्यकारी अध्यक्ष राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुनेंद्र त्यागी को बनाया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री हरेंद्र चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय संरक्षक दिनेश जैन व राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने अपनी निजी समस्याओं को बताते हुए संगठन से त्याग पत्र दे दिया था, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया है। इन पदों पर नई नियुक्तियाँ होने तक संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुनेंद्र त्यागी अध्यक्ष का कार्यभार सँभालेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि आगामी 28 फरवरी शनिवार को जिमखाना मैदान के पास अपार चैंबर में संगठन एक होली मिलन समारोह का आयोजन करेगा। वहीं संगठन को और मजबूत बनाने पर भी विचार किया गया।
बैठक मे वरिष्ठ पदाधिकारी श्रीकांत अस्थाना, राष्ट्रीय प्रवक्ता विपिन हरित, राष्ट्रीय लेखाकार मनोज कश्यप, राष्ट्रीय सचिव अशोक सोम, पश्चिम अध्यक्ष चौधरी यशपाल सिंह, जिला अध्यक्ष संजीव तौमर, जिला महामंत्री लियाकत मंसूरी, रामकिशन रघुवंशी , विवेक त्यागी, अंकित आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन जिला अध्यक्ष संजीव तौमर ने किया।
No comments:
Post a Comment