नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। महाविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता सुनिश्चयन प्रकोष्ठ एवं शोध एवं विकास प्रकोष्ठ संयुक्त तत्वावधान में न्यूक्लियस ऑफ लर्निंग एंड डेवलपमेंट के सहयोग से विषय: “Harnessing AI Tools: A Step towards Strategic Teaching Approach “ पर राष्ट्रीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के तृतीय दिवस आभासीय मंच से शिक्षकों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित टूल्स के अंतर्गत शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को अधिक रणनीतिक, प्रभावी एवं नवाचारपूर्ण बनाने संबंधी व्याख्यान प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ एफडीपी समन्वयक प्रो लता कुमार द्वारा सभी के स्वागत भाषण से हुआ । तत्पश्चात कार्यक्रम के विषय विशेषज्ञ डॉ . पुनीत पाठक ने अपने व्याख्यान में शिक्षण एवं अधिगम में Brisk Teaching ऐप का विस्तार पूर्वक वर्णन करते हुए शिक्षक द्वारा गूगल फॉर्म कैसे बनाए जाए जिससे विस्तृत और सही आकड़े एकत्रित किए जा सके ,कक्षा शिक्षण का प्रभावी और स्थायी बनाने के लिए presentation कैसे बनाये ,शिक्षक द्वारा शिक्षण का रुचिकर बनने के लिए स्टोरी बुक बनाना और साथ ही मूल्यांकन हेतु क्विज का निर्माण कैसे किया जाए इसकी विस्तृत जानकारी प्रदान की और छात्रो के अधिगम को रुचिकर बनाने और रचनात्मकता का विकास करने के लिए किसी भी विषय और एजुकेशनल गेम का निर्माण करने की विस्तृत जानकारी प्रदान की ।सत्र के बीच में प्रतिभागी प्रश्नों के उत्तर भी प्रदान किये गये ।सत्र के अंत में प्रतिभागियों द्वारा प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया,
कार्यक्रम का समापन डॉ० भारती शर्मा द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने विषय विशेषज्ञ पुनित पाठक, प्राचार्या महोदया, IQAC समन्वयक प्रोफेसर लता कुमार, आयोजक समिति के सदस्यों एवं सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम की सफलता में सभी के सहयोग की सराहना की।
No comments:
Post a Comment