Breaking

Your Ads Here

Monday, February 9, 2026

ग्राम स्वराज अभियान के तहत ग्राम प्रधानों को बैंकिंग का प्रशिक्षण दिया


नित्य संदेश ब्यूरो 
परीक्षितगढ़। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत विकासखंड स्तर पर डिजिटल लिटरेसी विषय पर डिजिटल सशक्तिकरण की ओर ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधानों का दो दिवसीय अनावासिया प्रशिक्षण विकासखंड किला परीक्षितगढ़ के पूठी ग्राम पंचायत के मिशन न्यू इंडिया भवन में आयोजित किया गया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ एडीओ पंचायत डॉक्टर राम नरेश वरिष्ठ फैकेल्टी चरणजीत प्रशिक्षक श्रीमती रेणु गौतम डॉक्टर मदन लाल जुल्फिकार आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। प्रशिक्षको ने गांव में कंप्यूटर का उपयोग कंप्यूटर के सॉफ्टवेयर जिनके माध्यम से हम काम करते हैं | इंटरनेट स्मार्टफोन और स्मार्टफोन के फायदे बैंकिंग में ऑनलाइन मोबाइल बैंकिंग ऑनलाइन बैंकिंग करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना है डिजिटल वायलेट के प्रकार जीमेल पे फोनपे भीम पेटीएम अमेजॉनपे यूपीआई आदि के लाभ बताएं सोशल मीडिया पंचायती राज विभाग में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ऑनलाइन सुरक्षा ऑनलाइन धोखा होने पर क्या करें आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 

साथ ही बताया कि ग्राम पंचायत विकास योजना सतत विकास लक्ष्यॉ की 9थीम में से किसी दो को संकलिप्त कर उसे पर काम करना होता है जीपीडीपी से पहले खुली सभा महिला सभा और बालसभा का आयोजन किया जाना चाहिए जिसमें के सभी जरूरी मुद्दों शामिल किया जा सके। इस अवसर पर प्रदीप शर्मा सहित दर्जनों ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here