नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना, द्वितीय इकाई की छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय इंटर कॉलेज नूर नगर में शिविर के तृतीय दिवस प्रथम सत्र में स्वयं सेविकाओं द्वारा मां सरस्वती के समक्ष वंदना से हुई, तत्पश्चात छात्राओं ने गायत्री मंत्र का वाचन किया तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के राष्ट्रीय गीत को भी गाया।
कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर मोनिका चौधरी के द्वारा स्वयं सेविकाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के सिद्धांत, प्रतीक चिन्ह एवं लक्ष्य और उद्देश्य के बारे में विस्तार से बताया। सप्त दिवसीय कैंप में आज का विषय "स्वस्थ जीवन में योग का महत्व "रहा। उक्त विषय पर छात्राओं के द्वारा नूर नगर की मलिन बस्ती में जाकर लोगों को योग का महत्व बताने और लोगों के अंदर योग के प्रति रुचि उत्पन्न करने के लिए छात्रों के द्वारा दीवारों पर योग से संबंधित नारे लिखे गए। उसके पश्चात छात्राओं ने बस्ती में जाकर श्रमदान किया।
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में ऋषिपाल सिंह, उत्तर प्रदेश योग एसोसिएशन के अध्यक्ष तथा जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी के रूप में रहे। ऋषिपाल सिंह ने छात्राओं को योग का महत्व बताते हुए बताया कि योग का हमारे प्रतिदिन के जीवन में क्या महत्व है। ऋषिपाल सिंह ने छात्राओं को योग के नियम बताएं और प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने को कहा। मुख्य वक्ता ने बताया कि प्रतिदिन योग करने से आपको ना ही तो डॉक्टर के जाने की जरूरत पड़ेगी और ना ही पांच दस हजार के टेस्ट कराने की जरूरत पड़ेगी क्योंकि इससे आपके शरीर को ऊर्जा मिलेगी वह आपको सभी बीमारियों से बचा कर रखेगी।
ऋषिपाल सिंह ने बताया कि प्राणायाम में पांच प्राण होते हैं जो आपको स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों से मुक्त रखते हैं। इसके पश्चात कुमारी अमीषा ने छात्राओं को विभिन्न प्रकार के योग कराए। इसके पश्चात राजकीय महिला महाविद्यालय, सरधना से प्रोफेसर अनीता गोस्वामी ने योग के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि योग शरीर में और आत्मा को जोड़ने का एक प्राचीन अभ्यास है। इसी क्रम में प्रोफेसर अनुजा रानी गर्ग ने छात्राओं को बताया कि आधुनिक समय में योग शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बहुत ही आवश्यक है। प्रोफ़ेसर गीता चौधरी ने स्वयं सेविकाओं को जीवन में स्वस्थ रहने और योग को अपनाने को कहा क्योंकि योग छात्राओं के समुचित विकास के लिए अति आवश्यक है।
उक्त अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना समिति से डॉक्टर डेजी वर्मा ,डॉ नेहा सिंह एवं डॉ रूबी आदि का सहयोग सराहनीय रहा । इस अवसर पर महाविद्यालय से वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो अनुजा रानी गर्ग, प्रोफ़ेसर गीता चौधरी, राजकीय महिला महाविद्यालय ,दादरी ,सरधना से प्रोफेसर अनीता गोस्वामी की भी उपस्थित सराहनीय रही।

No comments:
Post a Comment