Breaking

Your Ads Here

Tuesday, February 24, 2026

स्मार्ट मीटर पखवाड़ा अभियान का समापन, उपभोक्ताओं में बढ़ा भरोसा



23 फरवरी को पश्चिमांचल क्षेत्र में चलाया गया स्मार्ट मीटर पखवाड़ा अभियान सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। 9 फरवरी से शुरू हुए अभियान के दौरान मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद, मुरादाबाद, सहारनपुर, बुलंदशहर, हापुड़, बिजनौर, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली, अमरोहा जैसे कई शहरों में उपभोक्ताओं को डिजिटल बिजली व्यवस्था से जोड़ने का व्यापक प्रयास किया गया। 


अभियान के तहत रोजाना विभिन्न उपखंडों पर हेल्प डेस्क (सहायता केंद्र ) लगाए गए, जहां उपभोक्ताओं ने पहुंचकर स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली समझी और अपनी भ्रांतियों को दूर किया। इसमें बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं को मौके पर ही जानकारी देकर उनकी शंकाएं दूर की गईं। केवल हेल्प डेस्क तक ही सीमित न रहकर टीमों ने उपभोक्ताओं के घरों तक (डोर टू डोर कैंपेन) पहुंचकर स्मार्ट मीटर की विशेषताओं के बारे में विस्तार से बताया। इसमें उन्हें यह समझाया गया कि किस प्रकार अब बिजली की खपत की जानकारी रियल टाइम में मोबाइल ऐप पर देखी जा सकती है। साथ ही आसानी से रिचार्ज किया जा सकता है और पारदर्शी बिलिंग का लाभ उठाया जा सकता है।  उपभोक्ताओं के मोबाइल फोन में UPPCL Smart ऐप इंस्टॉल कराकर उपभोक्ताओं को उसका उपयोग भी सिखाया गया और इसमें बिजली कटौती, बैलेंस अलर्ट और शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया भी सरल तरीके से समझाए गए।


क्यों फायदेमंद है स्मार्ट मीटर?

स्मार्ट मीटर से उपभोक्ता अपनी दैनिक खपत पर नजर रख सकते हैं और जिससे अनावश्यक बिजली खर्च को कम करना आसान हो जाता है और यह गलत बिल की संभावना लगभग समाप्त हो जाती है क्योंकि रीडिंग स्वतः रिकॉर्ड होती है और जब अधिक लोड होता है तो अलर्ट मिलने से उपकरणों की सुरक्षा भी बनती है और वही डिजिटल सिस्टम के कारण रिचार्ज, शिकायत और खपत का पूरा रिकॉर्ड एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहता है और फिर जिससे पारदर्शिता और सुविधा दोनों बढ़ती हैं।


ऐप की कुछ मुख्य सुविधाएं

•प्रतिदिन की यूनिट खपत और बैलेंस की लाइव जानकारी प्राप्त होती है।

•घर बैठे ऑनलाइन रिचार्ज कर सकते है।

•शिकायत दर्ज करने और उसकी स्थिति जानने का विकल्प मिलता है।

•कनेक्शन से संबंधित आवेदन ऑनलाइन कर सकते है।

•पुराना खपत डेटा और रिचार्ज हिस्ट्री एक क्लिक पर जान सकते है।


पंजीकरण की आसान प्रक्रिया

1.प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से “UPPCL Smart App” डाउनलोड करें।

2.‘Register’ पर क्लिक कर अपना 10 अंकों का खाता नंबर दर्ज करें।

3.मोबाइल पर आए OTP से सत्यापन करें।

4.यूजरनेम और पासवर्ड बनाकर लॉगिन करें।


लॉगिन के बाद ‘Recharge’ विकल्प चुनकर मनचाही राशि का भुगतान UPI, नेट बैंकिंग या कार्ड के माध्यम से कर सकते है और इसमें भुगतान सफल होते ही बैलेंस तुरंत अपडेट होता है। वही विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस आधुनिक सुविधा को अपनाकर डिजिटल व्यवस्था को मजबूत बनाएं और स्मार्ट मीटर के लाभ का पूरा उपयोग किया जाए।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here