Breaking

Your Ads Here

Tuesday, February 24, 2026

27 फरवरी को एसडीएम का घेराव करेंगे ग्रामीण

 


प्रखर शर्मा

नित्य संदेश, मवाना। बिजली विभाग द्वारा मांगों पर कार्रवाई न होने के विरोध में ग्रामीणों ने मवाना SDM कार्यालय का घेराव करने का ऐलान किया है। यह प्रदर्शन 27 फरवरी 2026 को किया जाएगा।


ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व में आयोजित धरना प्रदर्शन के बाद भी उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि न तो जूनियर इंजीनियर और न ही बिजेंद्र बाबू के खिलाफ कोई प्रशासनिक या विभागीय जांच शुरू की गई है। इसके अतिरिक्त, ग्राम चितमाना शेरपुर के मुख्यमार्ग पर लगे विद्युत पोल पर एंगल लगाकर HT लाइन को ऊंचा करने और बाग के अंदर आम के पेड़ों से बंधे तारों को हटाने का काम भी अभी तक शुरू नहीं हो सका है। इन लापरवाहियों के चलते ग्रामीणों ने 27 फरवरी 2026 को मवाना स्थित SDM कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here