Breaking

Your Ads Here

Thursday, February 19, 2026

सीसीटीवी की सख्त निगरानी में शांतिपूर्ण रही परीक्षा



प्रखर शर्मा

नित्य संदेश, मवाना। एएस इंटर कालेज में आयोजित बोर्ड परीक्षाओं में प्रथम पाली हाईस्कूल कंप्यूटर विषय की तीन बालिकाओं ने पूरी उपस्थिति दर्ज की। इंटरमीडिएट रंगीन फोटोग्राफी की 12 छात्राओं ने भी सभी उपस्थित होकर परीक्षा दी। द्वितीय पाली नागरिक शास्त्र में 364 पंजीकृत छात्रों में से 51 अनुपस्थित रहे। पूरी परीक्षा सीसीटीवी की सख्त निगरानी में शांतिपूर्ण रही।

मवाना एएस इंटर कालेज में प्रथम पाली की परीक्षाओं में बालिकाओं ने 100� उपस्थिति दिखाई। कंप्यूटर व रंगीन फोटोग्राफी विषयों में सभी छात्राएं हाजिर रहीं। आदी पाली नागरिक शास्त्र में 255 बालक व 109 बालिकाओं में से 43 बालक व 8 बालिकाएं अनुपस्थित रहीं। परीक्षा समस्त सतर्कता बरतते हुए संपन्न हुई।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here