नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय माधवपुरम की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम का द्वितीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन महाविद्यालय प्राचार्या प्रोफेसर अंजू सिंह के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम की कार्यक्रम अधिकारी डाॅ० मनीषा भूषण, सदस्य प्रोफेसर स्वर्णलता कदम, डॉक्टर राधा रानी, डॉक्टर अजय कुमार,डॉ० राजीव कुमार एवं डॉक्टर सोशल के निर्देशन में देवी अहिल्याबाई इंटर कॉलेज लिसाड़ी में किया गया।
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम के एक दिवसीय द्वितीय शिविर का शुभारंभ प्राचार्या प्रोफेसर अंजू सिंह द्वारा किया गया। द्वितीय एक दिवसीय शिविर मे सर्वप्रथम मालिन बस्ती लिसाड़ी मेरठ में रैली निकाल कर घर-घर में महिलाओं एवम् बुजुर्गों को फ़ोन के प्रयोग एवं साइबर क्राइम से संबंधित जानकारियां दी कि यदि वे नियमित रूप से फ़ोन यूज़ करते हैं, तो वे किन किन सावधानियों का ध्यान रखें इसकी विधिवत जानकारी दी गई। शिविर के बौद्धिक सत्र में देवी अहिल्या बाई इंटर कॉलेज लिसाड़ी से श्वेता मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रही। जिन्होंने साइबर क्राइम एवं फ़ोन के माध्यम से होने वाले विभिन्न फ्रॉड जैसे वित्तीय धोखाधड़ी, हैकिंग, साइबर बुलिंग /उत्पीड़न इत्यादि। आप किसी भी वित्तीय साइबर अनुपात के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 डायल करें एवं ऑनलाइन पोर्टल cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
स्वयंसेवी छात्राओं ने इंटर कॉलेज में नर्सरी एवं कक्षा एक के बच्चों को एक्सरसाइज सिखाई, तत्पश्चात उन्हे नियमित रूप से व्यायाम करने के लाभ को प्रयोगात्मक तरीके से समझाया। एक दिवसीय शिविर के बौद्धिक सत्र में देवी अहिल्याबाई इंटर कॉलेज लिसाड़ी मेरठ से श्रीमती महाश्वेता बौद्धिक सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं आज के एकदिवसीय शिविर में अनिका, मानसी, शीतल कुमारी, राधा रानी, प्राची बसूटा,तनु, सानिया,सलोनी,अंजली,प्रीती,प्रा

No comments:
Post a Comment