Breaking

Your Ads Here

Tuesday, February 24, 2026

'यूथ इंडिया टैलेंट हंट' क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर माधवपुरम में प्राचार्य के मार्गदर्शन में 'यूथ इंडिया टैलेंट हंट' क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता का विषय 'विकसित भारत' रहा। प्रतियोगिता में विकसित भारत से संबंधित सामान्य ज्ञान पर आधारित प्रश्न थे। महाविद्यालय की छात्राओं ने उक्त प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोo अंजू सिंह ने प्रतिभा करने वाली छात्राओं को बधाई दी। प्रतियोगिता का आयोजन डॉo राधा रानी और शालिनी सिंह के निर्देशन में किया गया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में प्रोफेसर लता कुमार , डॉo पारुल मलिक, डॉo आशीष पाठक, डॉo ज्ञानेंद्र का विशेष योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here