Breaking

Your Ads Here

Tuesday, February 24, 2026

आवारा कुत्तों के हमले में घायल बच्ची का सफल इलाज किया



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। आए दिन आवारा कुत्तों के हमले बढ़ते जा रहे है। इसी क्रम में आवारा कुत्तों के हमले में गंभीर रूप से घायल छोटी बच्ची सारा उम्र २.५ वर्ष निवासी बाग़पत के चेहरे की सफल प्लास्टिक सर्जरी की गई।  नए प्रोटोकॉल से अब चेहरे को सही आकार देना संभव हो गया है।  हाल ही में आवारा कुत्तों के हमले से एक बच्चे के चेहरे पर गंभीर चोटें आई थीं, जिसे तत्काल मेडिकल कॉलेज मेरठ में भर्ती किया गया। 

मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सकों जिनमें डॉ भानु प्रताप सिंह एवं टीम ने प्लास्टिक सर्जरी के जरिए सफल रूप से ठीक कर दिया है। डॉ भानु प्रताप सिंह ने बताया कि आधुनिक चिकित्सा प्रोटोकॉल के तहत, कुत्ते के काटने से हुए गंभीर घावों की अब उन्नत तकनीक से सर्जरी और पुनर्निर्माण संभव है, जिससे चेहरे को वापस सामान्य आकार में लाया जा सकता है। साथ ही साथ उन्होंने बताया कि गंभीर घाव के बावजूद, समय पर इलाज और विशेष सर्जरी से चेहरा सुधारा गया है। घाव की देखभाल और कॉस्मेटिक सर्जरी को नए तरीकों से अंजाम दिया गया है, जो घाव के निशान को कम करता है।

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ आर सी गुप्ता ने डॉ भानु प्रताप सिंह व उनकी टीम को इस सफल सर्जरी हेतु शुभकामनाएँ दी तथा कुत्ते काटने के बाद ली जाने वाली जरूरी सावधानियों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि कुत्ते के काटने पर घाव को साबुन-पानी से धोना चाहिए और तुरंत ही एंटी-रेबीज टीकाकरण कराना चाहिए।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here