Breaking

Your Ads Here

Sunday, February 8, 2026

स्वास्थ्य केंद्रों का स्थलीय परिवीक्षण किया एवं आवश्यक सुधार के निर्देश दिए

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। स्वास्थ्य सेवाओं की परख़ हेतु सहारनपुर मंडल की दो सदस्य टीम अपर निदेशक चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सहारनपुर मण्डल सहारनपुर डॉ रामानन्द के नेतृत्व में मेरठ जनपद के १२ स्वास्थ्य केंद्रों का स्थलीय परिवीक्षण किया गया एवं आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए।
 
ग्राम लिसाड़ी की स्वास्थ्य ईकाई पर अपर निदेशक डॉ रामानन्द के साथ सीएमओ मेरठ डॉ अशोक कटारिया उपस्थित रहे। लिसाड़ी की स्वास्थ्य इकाई में दी जा रही सेवाओं का जायजा लिया गया तथा गुणात्मक सुधार के लिये निर्देश दिये गये। इस अवसर पर मंडलीय कार्यक्रम प्रबंधक सहारनपुर रंजीत कुमार , वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता डॉ चरणसिंह लिसाडी, वरिष्ठ नागरिक नेपाल सिंह, प्रेम पाल सिंह एवं प्रधानाचार्य अरूण कुमार आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here