राहुल गौतम
नित्य संदेश, मेरठ। विराट हिंदू परिवार सम्मेलन आयोजन समिति सावरकर नगर ब्रह्मपुरी क्षेत्र द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की 100 वर्ष होने के उपलक्ष्य में विराट हिंदू परिवार सम्मेलन का आयोजन माधवपुरम स्थित मंगलम मंडप में किया गया।
कार्यक्रम के प्रथम चरण में बड़ा शिव मंदिर (प्राचीन) एवं इंदिरा नगर एवं मास्टर कॉलोनी से तीन अलग-अलग कलश यात्रा आरंभ की गई कलश यात्रा का उद्घाटन हरिकांत अहलूवालिया कमल दत्त शर्मा ने किया कलश यात्रा संगीतमय वातावरण में कीर्तन करते हुए ब्रह्मपुरी मुख्य मार्ग होते हुए मंगलम मंडप पर पहुंची जहां पर 251 कुंडीय यज्ञ सतीश उपाध्याय एवं अमित वर्मा ने किया तत्पश्चात मंचासीन अतिथि प्रेमवीर सिंह जी भाग् संचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने संघ के 100 वर्ष के इतिहास पर प्रकाश डाला जिसमें पंच परिवर्तन एवं 100 वर्ष के इतिहास में आए संघर्षों का विस्तार से बताया।
मंचासीन शिवयोगी आचार्य संजीव कौशिक जी महाराज महामृत्युंजय पीठाधीश्वर ने शिवत्व और सनातन को जोड़ते हुए धर्म की वास्तविक परिभाषा बताई तथा बताया कि प्रत्येक सनातनी के अंदर 6 शक्तियां है यदि वह उसे जागृत कर ले तो स्वयं और अपने संगठन को सनातन कर सकते हैं कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र जैन राकेश गौड़ तरुण गोयल ने किया कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदीप सरस्वा जी ने की कार्यक्रम का उद्घघाटन अतुल दीक्षित जी ने किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में अवनीत शर्मा विशाल वर्मा बिना वर्मा पवित्र गोस्वामी दीपा गौड़ प्रीति वर्मा एवं नीता दीक्षित जी का विशेष सहयोग रहा

No comments:
Post a Comment