Breaking

Your Ads Here

Wednesday, February 25, 2026

नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो में सफर करते समय एनसीएमसी कार्ड या नमो भारत कनेक्ट ऐप का इस्तेमाल करें और पाएं लॉयल्टी पॉइंट्स



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। एनसीआरटीसी द्वारा संचालित लॉयल्टी प्रोग्राम के अंतर्गत, नमो भारत और मेरठ मेट्रो के यात्री नमो भारत कनेक्ट ऐप के माध्यम से डिजिटल क्यूआर टिकट जनरेट कर या नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) का उपयोग कर प्रत्येक यात्रा पर लॉयल्टी पॉइंट्स प्राप्त कर सकते हैं और अपने अर्जित लॉयल्टी पॉइंट्स रिडीम कर मुफ़्त यात्रा का लाभ उठा सकते हैं। 

एनसीएमसी या नमो भारत कनेक्ट ऐप से यात्रा पर खर्च किए गए प्रत्येक ₹1 पर 1 लॉयल्टी पॉइंट अर्जित होता है, जहां प्रत्येक पॉइंट का मूल्य ₹0.10 (10 पैसे) निर्धारित है। न्यूनतम 300 लॉयल्टी पॉइंट्स इकट्ठा होने पर यात्री उन्हें रिडीम कर निःशुल्क यात्रा का आनंद ले सकते हैं। लॉयल्टी प्रोग्राम के तहत, एनसीएमसी कार्ड का उपयोग करने वाले यात्रियों के एकत्रित पॉइंट्स, प्रत्येक परिचालन दिवस के अंत में यात्री के एनसीएमसी खाते में जमा किए जाते हैं। इन पाइंट्स को यात्री अगले दिन चेक कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, यदि कोई यात्री अपनी यात्रा पर ₹100 खर्च करता है, तो उसे ₹10 के बराबर 100 पॉइंट मिलते हैं, जो उसके एनसीएमसी खाते में जुड़ जाते हैं। एक बार पर्याप्त पॉइंट्स जमा करने के बाद यात्री उसे रिडीम कर सकते हैं। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बार-बार पॉइंट्स रिडीम करने की आवश्यकता न हो, इसके लिए एक साथ 5 ट्रिप्स रिडीम करने का प्रावधान भी उपलब्ध है। इन पाँच यात्राओं के किराए के बराबर लॉयल्टी पॉइंट्स यात्रियों के एनसीएमसी अकाउंट से काट लिए जाते हैं। रिडीम की गई ये यात्राएँ 7 दिनों तक वैध रहती हैं यानी यदि यात्री पाँच-ट्रिप पास रिडीम करते हैं, तो सभी पाँचों यात्राओं का उपयोग निर्धारित 7 दिनों की अवधि के भीतर करना आवश्यक है। एनसीएमसी कार्ड उपयोग करने वाले यात्री टिकट वेंडिंग मशीन (टीवीएम), टिकट रीडर या टिकट काउंटर पर अपने जमा लॉयल्टी पॉइंट्स की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

 

नमो भारत ट्रेनों और मेरठ मेट्रो में यात्रा करने के लिए यात्री देश के किसी भी मेट्रो या परिवहन प्राधिकरण या वित्तीय संस्थान द्वारा जारी किए गए किसी भी एनसीएमसी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। यह व्यवस्था इन सेवाओं के परिचालन के पहले दिन से ही लागू है। नमो भारत कनेक्ट ऐप का उपयोग कर डिजिटल क्यूआर टिकट जनरेट करने वाले यात्रियों के लिए, लॉयल्टी पॉइंट्स की जाँच करना और उसे रिडीम करना और भी सरल है। ह्यलॉयल्टी पॉइंट्सह्ण विकल्प का चयन करके और ह्लरिडीमह्व चुनकर, यात्री अपना टिकट बुक कर सकते हैं, जिसमें उनके चुने हुए स्टेशनों के बीच लगने वाले किराए के बराबर पॉइंट्स, संचित पाइंट्स में से काट लिए जाएँगे। इससे संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त करने के लिए यात्री ऐप के 'माई अकाउंट' सेक्शन में 'नमो भारत' सेगमेंट के अंतर्गत ऋअद सेक्शन देख सकते हैं।


इस पहल का उद्देश्य न केवल यात्रियों को वित्तीय लाभ प्रदान करना है, बल्कि पेपरलेस टिकटिंग के साथ यात्रा को सुव्यवस्थित बनाना और एक स्वच्छ, सतत भविष्य में योगदान देना भी है। लॉयल्टी प्रोग्राम नमो भारत ट्रेनों और मेरठ मेट्रो के नियमित यात्रियों को लाभ पहुँचाने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिससे उन्हें हर यात्रा के साथ बचत का लाभ प्रदान किया जाए। नमो भारत और मेरठ मेट्रो के नियमित यात्री, प्रत्येक यात्रा के साथ एकत्रित लॉयल्टी बोनस को अनलॉक कर उसे किफ़ायती बना सकते हैं।

यात्रियों के अधिक कुशल और आरामदायक यात्रा अनुभव के लिए उन्हे नमो भारत कनेक्ट मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। अर्जित किए गए सभी लॉयल्टी पॉइंट्स क्रेडिट की तारीख से एक वर्ष के लिए वैध हैं, जो नियमित, सतत यात्रा और ऐप के साथ निरंतर जुड़ाव को बढ़ावा देते हैं। नमो भारत कनेक्ट ऐप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर दोनों पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। ये यात्री-केंद्रित पहल नमो भारत और मेरठ मेट्रो यात्रियों के लिए किफ़ायती, सुविधाजनक और समग्र यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने की एनसीआरटीसी की निरंतर प्रतिबद्धता को उजागर करती हैं। ये आधुनिक, ज़िम्मेदार और कुशल परिवहन को बढ़ावा देने वाले अभिनव समाधानों को लागू करने के प्रति एनसीआरटीसी के समर्पण को भी दर्शाते हैं।

 

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here