Breaking

Your Ads Here

Wednesday, February 25, 2026

"होली के रंग नृत्य के संग" हुआ कार्यक्रम

  


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। स्माइल नेशनल महिला पी जी कॉलेज में सृजनांजलि सांस्कृतिक क्लब अन्तर्विश्वविद्यालयी एकल / समूह नृत्य प्रतियोगिता थीम "होली के रंग नृत्य के संग " कार्यक्रम हुआ । जिसके अंतर्गत चार विश्वविद्यालयों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। जिसमें बी.ए. स्नातक की छात्राओं माही, रिया, पारुल, विशाखा, कनक, कनिष्का, हेमलता, तनु, राधिका, भूमिका द्वारा नृत्य प्रस्तुति कर कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय ने समूह नृत्य में तृतीय स्थान प्राप्त किया। समूह नृत्य का निर्देशन संगीत विभागाध्यक्ष श्रीमति निशा सिंह एवं डॉ अल्पना द्वारा किया गया तथा महक खान एवं श्री राकेश परिहार का सहयोग रहा। कार्यक्रम में विभागाध्यक्षा निशा सिंह एवं डॉ. अल्पना, सहायक आचार्या एवं महक खान, सहायक आचार्या उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here