नित्य संदेश ब्यूरो
नई दिल्ली। 5th वाको इंडिया ओपन किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप कप 2026 में भारत के 23 से अधिक राज्यों ने तथा 10 अन्य देशों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें ग्राम बटजेवरा जिला मेरठ के रहने वाले अंतरराष्ट्रीय किक बॉक्सिंग खिलाड़ी प्रदीप पाल के बेटे मास्टर उज्जवल पाल ने -32 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक तथा -37 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीतकर अपने समाज अपने जिला तथा भारत का नाम गौरववंतित किया है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश किक बॉक्सिंग फेडरेशन के महासचिव अरविंद शेरवालिया तथा कोच उदयवीर सिंह एवं भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी ने बच्चें को ह्रार्दिक शुभकामनाएं दी।

No comments:
Post a Comment