Breaking

Your Ads Here

Saturday, February 14, 2026

मेडिकल कॉलेज में हुआ ग्लूकोमा दिवस कार्यक्रम का आयोजन

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। मेडिकल कॉलेज के उच्चीकृत नेत्र विभाग द्वारा ग्लूकोमा सप्ताह के अंतर्गत ग्लूकोमा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ. लोकेश कुमार सिंह के द्वारा की गई।

कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि वर्ष ग्लूकोमा दिवस की थीम फोकस “ग्लूकोमा मुक्त विश्व के लिए एकजुट होना” है, जो शीघ्र जांच और जन जागरूकता पर जोर देता है। ग्लूकोमा (काला मोतिया) दृष्टि का मूक चोर है, जो 90% मरीजों में बिना लक्षण के अंधेपन का कारण बनता है। ग्लूकोमा से पीड़ित 90% भारतीयों को पता नहीं होता कि उन्हें यह बीमारी है। यह ऑप्टिक तंत्रिका को नुकसान पहुँचाता है, जिससे दृष्टिहीनता हो सकती है। 40 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों, पारिवारिक इतिहास वाले व्यक्तियों, और मधुमेह के रोगियों को तुरंत नेत्र जांच करानी चाहिए। संचालन डॉ. अलका गुप्ता द्वारा किया गया। 

कार्यक्रम में ग्लूकोमा (काला मोतिया) रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने समय पर जांच में उपचार के महत्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को नियमित नीति परीक्षण करने तथा नेतृत्व स्वास्थ्य की प्रतीक्षा करने का संदेश दिया गया। इस कार्यक्रम में डॉ. जयश्री द्विवेदी, डॉ. प्रियांक गर्ग, डॉ. प्रियंका गोसाई सहित समस्त जूनियर व सीनियर रेजिडेंट, स्टाफ सदस्य, आमजन एवं मरीज उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here