Breaking

Your Ads Here

Saturday, February 14, 2026

एंटी करप्शन सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के जगरूकता अभियान में पहुंचे साइबर सेल अधिकारी


उत्सव भारद्वाज 
नित्य संदेश, मेरठ। एंटी करप्शन सोशल वेलफेयर आर्गेनाईजेशन के केंद्रीय कार्यालय पर साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम में साइबर सेल के सीनियर्स पुलिस अधिकारियों द्वारा टीम व सामाजिक लोगों को जागरूक किया गया। 

साइबर सेल अधिकारी एवं संस्था के पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि साइबर क्राइम एक बहुत बड़ा अपराध है। साइबर क्राइम एक अवैध गतिविधि है जिसमें कंप्यूटर नेटवर्क या डिजिटल उपकरणों का उपयोग किसी को नुकसान पहुंचाने डाटा चोरी करने या वित्तीय धोखाधड़ी करने के लिए किया जाता है। यह अपराध समाज में तेजी से बढ़ रहा है जो इंटरनेट-सक्षम, टीवी स्मार्टफोन और कंप्यूटर के माध्यम से किया जाता है। सीनियर अधिकारियों ने बताया कि हमें साइबर ठगी से बचने के लिए अपने आप को और समाज को सुरक्षित रखना होगा और हमारे मोबाइल फोन में आए फर्जी मैसेज या कॉल से सतर्क रहना होगा।

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमडी जमा चौधरी ने साइबर सुरक्षा सेमिनार में आए सभी साइबर सेल पुलिस अधिकारियों का हार्दिक अभिनंदन किया और उन्होंने कहा कि हमारी ऑर्गेनाइजेशन साइबर सुरक्षा पर साइबर सेल अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी को लेकर देश के कोने-कोने में समाज को जागरूक करेगी और देशहित में इस मिशन को जन-जन तक पहुंचाएगी। उन्होंने बताया कि हमारी ऑर्गेनाइजेशन सामाजिक हित में कई अहम मुद्दों पर शासन व प्रशासन के साथ मिलकर कार्य कर रही है और समाज को जागरुक कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here