नित्य संदेश ब्यूरो
अलीगढ़। आईबीएम ने लखनऊ
में अपने एआई गवर्नमेंटटेक इनोवेशन सेंटर का उद्घाटन किया।
इस पहल का उद्देश्य आधुनिक शासन प्रक्रिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को मजबूत आधार
के रूप में विकसित करना और उसके माध्यम से ठोस परिणाम हासिल करना है। उद्घाटन उप्र
के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इस अवसर पर आईबीएम
के चेयरमैन, प्रेसिडेंट और मुख्य कार्यकारी अधिकारी
अरविंद कृष्णा तथा
तथा
आईबीएम इंडिया एवं साउथ एशिया के प्रबंध निदेशक संदीप पटेल, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान
कानपुर के निदेशक, प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल और उत्तर प्रदेश सरकार व आईबीएम के अन्य
वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहें।
आईबीएम के चेयरमैन, प्रेसिडेंट और मुख्य कार्यकारी
अधिकारी अरविंद कृष्णा ने कहा, “एआई सरकारों की कार्यक्षमता और आर्थिक प्रतिस्पर्धा
को नई दिशा देगा। भारत सहित दुनिया भर में सरकारें अब एआई को प्रयोग के स्तर से आगे
बढ़ाकर उसे लागू करने की दिशा में तेजी से कदम उठा रही हैं। Responsible एआई को अपनाने
के मामले में इस तरह खुलापन उत्साहप्रेरक है।" उन्होंने आगे कहा, “यह लखनऊ केंद्र
एआई के क्षेत्र में आईबीएम के वैश्विक अनुभव और स्थानीय
प्रतिभा व शैक्षणिक संस्थानों की मजबूत उपस्थिति को एक मंच पर लाता है। यह हमें एआई
के लक्ष्यों को वास्तविक और मापनीय परिणामों में बदलने में मदद करेगा।“
बतादे कि दुनियाभर की सरकारें आज के समय
में बढ़ती जा रही नागरिक अपेक्षाओं, जटिल नियमों और तेजी से बढ़ते
डेटा की चुनौती का सामना कर रही हैं। ऐसे में एआई सार्वजनिक सेवाओं
की गुणवत्ता और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण बनता जा रहा है। यह सेंटर
एक साझा मंच के रूप में काम करेगा, जहां भरोसेमंद एआई
सोल्यूशन्स तैयार किए जाएंगे, उनकी जांच की जाएगी
और उन्हें बड़े स्तर पर लागू किया जाएगा, ताकि प्रशासन अधिक प्रभावी
और पारदर्शी बने।
No comments:
Post a Comment