नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के तत्वाधान में एंव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेरठ द्वारा चौधरी चरण सिहं विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में वृहद विधिक साक्षरता /सेवा शिविर का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम नम्रता सिंह सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेरठ द्वारा वृहद विधिक साक्षरता शिविर / सेवा में शिविर में उपस्थित जनता को विधिक सेवा अधिनियम के संक्षिप्त इतिहास के बारे में अवगत कराया गया। साथ ही साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेरठ द्वारा आम जनता को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान किये जाने हेतु क्या-क्या कार्य किये जाते हैं, आदि के बारे में भी अवगत कराया गया। साथ ही साथ उनके द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि विभिन्न विभागों को एक छत के नीचे एकत्रित कर केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ वितरण कराया गया है। 'न्याय चला निर्धन के द्वार के अन्तर्गत कोई भी व्यक्ति पात्र व्यक्ति निःशुल्क विधिक सहायता से वंचित नहीं रहना चाहियें। साथ ही साथ प्रत्येक व्यक्ति को अपने अधिकारो एवं कर्तव्यों का पूर्ण ज्ञान होना चाहिये तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेरठ द्वारा 01 वर्ष में किये गये कार्यों पर प्रकाश डाला गया।
इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में राजकीय बालक देखभाल संस्थानों में निवासरत बालकों द्वारा सामूहिक नृत्य, जलियावाला बाग हत्याकांड तथा साईमन गो बैक के विरोध में अंग्रेजों द्वारा की लाला लाजपत राय की हत्या व सरदार भगत सिंह, सुखदेव राजगुरू को दी गयी फांसी, विषय पर सुन्दर नाटकीय प्रस्तुति की गयी।
इसके उपरान्त अनुपम गोयल अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत, मेरठ द्वारा वृहद साक्षरता शिविर में उपस्थित जनता को स्थायी लोक अदालत के बारे में जागरूक किया तथा उनके द्वारा ऐसे मामलों पर प्रकाश डाला गया जिनमें समझौते के आधार पर वादों का निस्तारण वर्ष भर किया जाता है, साथ ही उनके द्वारा जनता को प्राईवेट लेजिसलेशन के बारे में भी अवगत कराया गया। साथ ही साथ यह भी अवगत कराया गया कि हम सभी को सरकार द्वार चलायी जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में सही जानकारी होनी चाहियें तभी हम सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है। इसलिए कोई विभाग आपको सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी प्रदान नहीं करता है तो उसके सम्बन्ध में अवगत कराना चाहिये।
अन्त में अनुपम कुमार माननीय जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेरठ द्वारा वृहद साक्षरता शिविर में उपस्थित जनता को अवगत कराया गया कि यदि किसी व्यक्ति को निःशुल्क विधिक सहायता की आवश्यकता होती है तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय से निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकता है। सरकार का उद्देश्य है कि कोई पात्र न्याय से वंचित नहीं रहना चाहियें। साथ यह भी अवगत कराया गया कि वृहद साक्षरता शिविर से पूर्व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेरठ द्वारा ग्रामीण स्तर लगभग 194 लघु साक्षरता शिविर आयोजित किये गये है जिसमें कि पात्र को सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किये जाने हेतु चिन्हित किया गया है। साथ ही साथ लघु साक्षरता शिविर के माध्यम से सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया तथा जनता को पैनल अधिवक्ता एवं पराविधिक स्वयं सेवक के सहयोग से विधिक रूप से जागरूक भी किया गया।
अन्त में अनुपम कुमार, माननीय जिला न्यायधीश, मेरठ, श्री असलम सिद्दकी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / न्यायालय सं० 1, श्री आलोक द्विवेदी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / विशेष न्यायाधीश, न्यायालय सं० 1, श्री अनुपम गोयल, अध्यक्ष, स्थायी लोक अदालत, मेरठ, श्री एहसान हुसैन, मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण (साउथ), मेरठ, श्री अशोक कुमार-X, पीठासीन अधिकारी वाणिज्यक न्यायालय सं० 02, मेरठ, श्री क्षितिज कुमार श्रीवास्तव, पीठासीन अधिकारी, वाणिज्यिक न्यायालय संख्या 01, श्रीमती नम्रता सिंह। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेरठ, समाज कल्याण अधिकारी श्री सुनील कुमार द्वारा संयुक्त रूप से पात्र लाभार्थियो को केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री आवास योजना, कृषक दुर्घटना बीमा योजना, ई-श्रम कार्ड योजना, विधवा पेंशन, वृद्धा पेशन, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के बारे में अवगत कराया गया तथा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पाने वाले लाभार्थियों को मकान की चाभी, दिव्यांगजन व्यक्तियों को कानों की मशीन, चश्में तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अन्तर्गत चिन्द्रित व्यक्तियों को व्यवसाय के लिये लोन एवं उच शिक्षा में अध्ययनरत बालिकाओं को स्मार्टफोन / टैबलेट वितरित कर सम्मानित किया गया। साथ ही पंचायती राज विभाग की ओर से स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत 13 लाभार्थियों के घरों में बनवाये गये शौचालय के प्रमाण पत्र वितरित किये गये।
साथ ही मुख्य अतिथि श्री अनुपम कुमार माननीय जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेरठ द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा प्रदत्त विधिक सेवाओं के सुदृढीकरण हेतु बहुपयोगी वाहन को हरी झन्डी दिखाकर उद्घाटन किया गया।
वृहद साक्षरता शिविर को सफल बनाये जाने हेतु सभी न्यायिक अधिकारीगण द्वारा भी अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया।
No comments:
Post a Comment