Breaking

Your Ads Here

Sunday, February 22, 2026

राष्ट्रीय सेवा योजना, द्वितीय इकाई के सप्त दिवसीय कैंप के द्वितीय दिवस



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना ,द्वितीय इकाई की छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय इंटर कॉलेज नूर नगर में सात दिवसीय कैंप के द्वितीय दिन रविवार को प्रथम सत्र में छात्राओं ने श्रमदान किया तथा मां सरस्वती के समक्ष प्रार्थना की, स्वयं सेविकाओं ने राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत को सामूहिक रूप से प्रस्तुत किया। 

द्वितीय दिवस का विषय " महिला सुरक्षा एवं साक्षरता पर"स्वयं सेविकाओं द्वारा निबंध के माध्यम से छात्राओं ने अपने विचार प्रस्तुत किया तथा नूर नगर की मलिन बस्ती में जाकर के बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों को साक्षरता का महत्व बताया तथा बच्चों एवं महिलाओं के घर घर जाकर महिला सुरक्षा के विषय में जागरूक किया । छात्राओं ने महिलाओं की सुरक्षा हेतु हेल्पलाइन नंबरों को भी बताया। उक्त अवसर पर शांति इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी मेरठ से असिस्टेंट प्रोफेसर ,प्राची सिंह ने सेविकाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में विस्तार से बताया । कैंप में छात्राओं के द्वारा भोजन बनाया गया तथा सभी स्वयं सेविकाओं को खिलाया गया । 

कैंप के द्वितीय सत्र में श्रीमती अर्चना शर्मा, सेबी ,स्मार्ट सकेत मेरठ ने छात्राओं को "महिला सशक्तिकरण :एक कदम वित्तीय शिक्षा की तरफ" पर छात्राओं को विस्तार से बताया उन्होंने आय को मैनेज करना, खर्च करना तथा फ्रॉड से बचने के तरीकों को बताया । इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया । उक्त अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना समिति के सदस्यों का सहयोग विशेष सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here