प्रखर शर्मा
नित्य संदेश, मवाना। मवाना पुलिस माने या ना माने, लेकिन सत्ता के संरक्षण में आपराधिक गिरोह सक्रिय है? बता दे कि नगर में अपनी बेटी के घर आये दिल्ली के नरेला के रहने वाले सुरेंद्र सिंह मंगलवार सुबह निकले थे, लेकिन घर नहीं पहुँचे, ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा मवाना में जानकारी दी गई कि सुरेंद्र घर नहीं पहुँचे। दामाद आलोक द्वारा थाना मवाना पर मंगलवार को ही जानकारी दे दी गई थी। बुधवार शाम के समय सीओ मवाना पंकज लवानिया फोर्स के साथ पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और पीड़ित परिवार से जानकारी लेने के बाद टीम के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें सुरेंद्र सिंह जाते हुए दिखाई दे रहे हैं, फिल्हाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

No comments:
Post a Comment