Breaking

Your Ads Here

Sunday, February 8, 2026

के.वी. पब्लिक स्कूल के सम्राट और इशमत ने जिला स्तर पर जीता रजत पदक



रवि गौतम

नित्य संदेश, परिक्षितगढ़। के.वी. पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। मेरठ में आयोजित 'युवा शक्ति का उत्सव - सांसद खेल महोत्सव' में विद्यालय के दो होनहार छात्रों ने जिला स्तर पर रजत पदक जीतकर अपनी सफलता का परचम लहराया है।

सफलता का सफर: ब्लॉक से जिला स्तर तक
इन छात्रों ने इस प्रतियोगिता की शुरुआत ब्लॉक स्तर से की थी, जहाँ हस्तिनापुर विधायक द्वारा आयोजित स्पर्धा में दोनों ने प्रथम स्थान गोल्ड प्राप्त किया था। ब्लॉक स्तर पर मिली इस शानदार जीत के बाद, अब जिला स्तर पर आयोजित इस "युवा शक्ति के महाकुंभ" में उन्होंने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच द्वितीय स्थान (Silver) प्राप्त कर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है।
विजेता छात्र: सम्राट हसन पुत्र नफीस खान, निवासी अगवानपुर
इशमत पुत्री इकरार, निवासी नारंगपुर

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद अरुण गोविल ने विजेताओं को बधाई दी। पुरस्कार वितरण क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष अश्वनी कुमार और भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक रस्तोगी द्वारा किया गया। इस गौरवपूर्ण क्षण के दौरान विद्यालय के कोच जोनी कुमार छात्रों के साथ उपस्थित रहे, जिनके कुशल मार्गदर्शन में छात्रों ने यह मुकाम हासिल किया।

विद्यालय के प्रबंध निदेशक एम डी असीम गुप्ता ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि यह विद्यालय के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। प्रधानाचार्य डॉ. विनय गुप्ता ने कहा, "ब्लॉक स्तर पर स्वर्ण और अब जिला स्तर पर रजत पदक जीतना हमारे छात्रों के अटूट परिश्रम और कोच जोनी कुमार के समर्पण का परिणाम है।"

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here