Breaking

Your Ads Here

Sunday, February 8, 2026

चार दिवसीय “पांचवी इंटरनेशनल ओपन वाको किकबॉक्सिंग चैम्पियनशिप-2026” का समापन


विश्वास राणा 
नित्य संदेश, नई दिल्ली। पांचवें “इंटरनेशनल ओपन किक बॉक्सिंग टूर्नामेंट -2026” का नयी दिल्ली स्थित “इंदिरा गाँधी अंतररार्ष्ट्रीय खेल परिसर” में शानदार समापन हो गया | 
भारत की मेजबानी में 04 फरवरी से 8 फरवरी तक चले इस “इंटरनेशनल किकबॉक्सिंग चैम्पियनशिप” में दुनिया के 25 देशों के तीन हजार से अधिक दिग्गज खिलाड़ीयों ने रिंग में एक-दूसरे देश के खिलाडियों के साथ भिड़कर पदक बटोरें | समापन पर कई देशों के फेडरेशन प्रेसिडेंट/ वाइस प्रेसिडेंट समेत खेल मंत्री एवं कई देशों के राजनयिक मौजूद रहे | आज समापन सत्र में भारतीय कलाकारों ने कई शानदार सांस्कृतिक आयोजन कर समारोह को यादगार बना दिया | 

नयी दिल्ली स्थित “इंदिरा गाँधी इंटरनेशनल स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स” के के.डी. जाधव इंडोर स्टेडियम में पांचवें “अंतरराष्ट्रीय ओपन किकबॉक्सिंग चैम्पियनशिप” की क्लोजिंग सेरेमनी का शुभारम्भ भारतीय किकबॉक्सिंग फेडरेशन के अध्यक्ष श्री संतोष अग्रवाल, नेशनल एडवाइजर डा. दिनेश रघुवंशी, किकबॉक्सिंग के नेशनल वाइस प्रेसिडेंट डा. राजीव त्यागी, वरिष्ठ आई.ए.एस. सोनल गोयल, ए.आई.सी.सी. की नेशनल स्पोक्सपर्सन डोली शर्मा, वर्ल्ड स्पोर्ट्स टेक्नीकल कमेटी के चेयरमैन एवं पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबाल चैम्पियन क्रोशिया के रोमियो डेजा आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्ज्वलित एवं फाइनल ट्राफी का अनावरण करके किया | 

पांचवें “वाको अंतरराष्ट्रीय किकबॉक्सिंग चैम्पियनशिप -2026” के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति एवं “नेशनल वाको किक बॉक्सिंग फेडरेशन” (खेल मंत्रालय भारत सरकार से सम्बद्ध) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (नेशनल वाइस प्रेसिडेंट) डा. राजीव त्यागी ने बताया कि भारत की मेजबानी में इस वर्ल्ड चैम्पियनशिप में दुनिया के दिग्गज दो दर्जन से अधिक देशों के तीन हजार से अधिक किकबॉक्सिंग खिलाड़ी रिंग में उतरे। हमे ख़ुशी है कि खेल मंत्रालय भारत सरकार ने “किकबॉक्सिंग” को ‘खेलों इण्डिया’ में शामिल किया है, एवं जल्द ही किक बॉक्सिंग ओलम्पिक गेम्स में जुड़ने जा रहा है | भारत में किकबॉक्सिंग को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का शानदार काम “वाको किकबॉक्सिंग फेडरेशन” के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने किया है | हम अप्रैल माह में वेंक्टेश्वरा के संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि के प्रभावी निर्देशन में श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय में भी “किकबॉक्सिंग” के राष्ट्रीय खेलों का आयोजन कराने जा रहे है | 

भारत की मेजबानी में पांचवें “किकबॉक्सिंग इंटरनेशनल चैम्पियनशिप” के शानदार आयोजन पर वेंक्टेश्वरा समूह के संस्थापक अध्यक्ष श्री सुधीर गिरि ने देशवासियों को शुभकामनायें प्रेषित की है | इस अवसर पर स्वीटजरलैंड के चीफ रेफरी एंटोनियों सिरेनडोलो, उज्बेकिस्तान के एडिल बायक्युजेब, इंग्लैण्ड के मार्श पीटर, इस्तोनिया के डेविड मार्श समेत चैम्पियनशिप के सफल आयोजन पर श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के प्रधान सलाहकार प्रो. (डा.) वी.पी.एस. अरोड़ा,वित्त निदेशक युवराज सिंह, कुलसचिव डा. पीयूष पांडेय एवं मेरठ परिसर निदेशक डा. पंकज चौधरी एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि ने शुभकामनाएँ प्रेषित की है |

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here