Breaking

Your Ads Here

Saturday, February 7, 2026

‘गोदान’ फ़िल्म ने जगाई सांस्कृतिक चेतना, विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज ने उत्तर प्रदेश सेल्फ़ फाइनेंस के तत्वाधान में देखा विशेष प्रदर्शन

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। महानगर में उत्तर प्रदेश सेल्फ फाइनेंस एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित विशेष कार्यक्रम के अंतर्गत विधान परिषद सदस्य श्री धर्मेंद्र भारद्वाज ने हिंदी फ़िल्म ‘गौदान’ का सामूहिक प्रदर्शन देखा। यह कार्यक्रम भारतीय संस्कृति, गौ-संरक्षण एवं सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जन-जागरूकता के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

फ़िल्म देखने के उपरांत विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज ने कहा कि “‘गौदान’ केवल एक फ़िल्म नहीं है, बल्कि यह हमारी भारतीय संस्कृति, संवेदना और गौमाता के प्रति आस्था का सशक्त संदेश है। यह फ़िल्म गौमाता के संरक्षण, उनके त्याग, करुणा और भारतीय जीवन-दर्शन में उनके अतुलनीय महत्व को अत्यंत संवेदनशीलता और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती है।”

उन्होंने कहा कि भारतीय सभ्यता में गौमाता केवल पशु नहीं, बल्कि आस्था, अर्थव्यवस्था और संस्कृति का केंद्र रही हैं। वर्तमान समय में जब पाश्चात्य प्रभाव के कारण सांस्कृतिक मूल्यों को भुलाने का प्रयास हो रहा है, ऐसे में ‘गौदान’ जैसी फ़िल्में समाज को उसकी जड़ों से जोड़ने का कार्य करती हैं।श्री भारद्वाज ने फ़िल्म से जुड़े निर्माताओं, कलाकारों एवं पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रयास समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला है और विशेषकर युवा पीढ़ी को भारतीय परंपराओं एवं गौ-संरक्षण के महत्व को समझाने में सहायक सिद्ध होगा।

साईं इंस्टिट्यूट के चेयरमैन नवीन चौधरी, कुसुम ग्रुप इंस्टीट्यूशन के अध्यक्ष चांदवीर तोमर दयानंद ग्रुप के चेयरमैन अमित गर्ग, कृष्ण इंस्टीट्यूशन ग्रुप के चेयरमैन पुख राज तोमर बृजेश तोमर वैदिक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के चेयरमैन संजीव तोमर नीलकंठ ग्रुप इंस्टिट्यूट के चेयरमैन बृजवीर सिंह मनोज जैन अशोका इंस्टीट्यूशन ग्रुप के चेयरमैन यश कौशिक क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष किसान मोर्चा भाजपा अजय भारद्वाज, जिला महामंत्री मेरठ जिला भाजपा अंकुर मुखिया, क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी भाजपा अभय सिंह महेश सांगवान उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here