नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि० द्वारा "बिजली बिल राहत योजना 2025-26" के अन्तर्गत बकायेदार उपभोक्ताओं को बड़ी राहत प्रदान की जा रही है। योजना के तहत नेवर पेड एवं लॉन्ग अनपेड तथा विद्युत चोरी से संबंधित समस्त प्रकरणों मे राजस्व निर्धारण पर, उपभोक्ताओं को भारी छूट प्रदान की जा रही है। उपभोक्ता अपने नजदीकी कैम्प में जाकर और पंजीकरण कराकर, सरचार्ज (ब्याज) में 100 प्रतिशत की छूट तथा मूलधन में अधिकतम 15 प्रतिशत तक की छूट का लाभ उठा सकतें हैं।
योजना 28 फरवरी 2026 को समाप्त हो रही है उपभोक्ता 28 फरवरी तक पंजीकरण कराकर, मूलधन में 15 प्रतिशत तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं। बकाया के भुगतान हेतु उपभोक्ताओं को, एकमुश्त भुगतान अथवा मासिक किश्तों में, भुगतान की सुविधा दी जा रही है। योजना के अन्तर्गत 01 दिसम्बर 2025 से 20 फरवरी 2026 तक कुल रू0 67213 करोड का राजस्व संग्रह किया गया है इसमें बिजली चोरी के प्रकरणों से रू0 19.65 करोड, लॉन्ग अनपेड श्रेणी से रू0 592.61 करोड तथा नेवर पेड श्रेणी से रू0 59.87 करोड की वसूली सम्मलित है।
क्षेत्रवार आकडों के अनुसार इस अवधि में मुरादाबाद जोन से सर्वाधिक रू0 122.84 करोड, सहारनपुर जोन से रू0 120.76 करोड, गजरौला जोन से रू0 106.09 करोड, बुलन्दशहर जोन से रू0 90.05 करोड, मुजफ्फरनगर जोन से रू 89.92 करोड तथा मेरठ जोन-2 से रू0 61.03 करोड का राजस्व संग्रह किया गया है। इस अवधि में उपभोक्ताओं को कुल रू0 560.87 करोड की छूट (रिबेट) प्रदान की गई है इसमें बिजली चोरी के प्रकरणों में रू0 41.55 करोड, लान्ग अनपेड प्रकरणों में मूलधन पर रू 115.47 करोड एवं सरचार्ज पर रू0 322.68 करोड तथा नेवर पेड श्रेणी में मूलधन पर रू0 16.79 करोड एवं सरचार्ज पर रू0 64.38 करोड की छूट सम्मलित है।
पश्चिमांचल डिस्कांम के अन्तर्गत समस्त 14 जनपदों के उपभोक्ताओं से अपील है कि इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएँ और समय रहते अपना बकाया जामा कराए। उपभोक्ता अपने नजदीकी कैम्प/बिलिंग काउन्टर, SDO कार्यालय, विभागीय कलेक्शन सेंटर, जन-सुविधा केन्द्र (CSC) फिनटेक प्रतिनिधि, विद्युत सखी, मीटर रीडर (बिलिंग एजेन्सी) अथवा www.uppcl.org पर, पंजीकरण कराएं और योजना का अधिकतम लाभ उठाएं।
No comments:
Post a Comment