नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई-2 ने “भारत बजट क्वेस्ट 2026” के अवसर पर आर्थिक जागरूकता बढ़ाने और छात्रों के बीच वित्तीय साक्षरता को प्रोत्साहित करने के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस वर्ष आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य बजट प्रक्रिया एवं आर्थिक नीतियों के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा।
इस अवसर पर एनएसएस इकाई-2 के स्वयंसेवकों ने “माय भारत बजट क्वेस्ट 2026” में सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम सुभारती विश्वविद्यालय के जनरल मोहन सिंह ग्राउंड में आयोजित किया गया, जहां विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर बजट एवं आर्थिक विषयों से संबंधित अपनी समझ और जागरूकता का प्रदर्शन किया। इस जागरूकता कार्यक्रम में एनएसएस इकाई-2 के 70 से अधिक स्वयंसेवकों ने भाग लिया और उपस्थित विद्यार्थियों को आर्थिक जागरूकता तथा वित्तीय प्रबंधन के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का समन्वयन एनएसएस इकाई-2 के कार्यक्रम अधिकारी निशांत गौरव द्वारा किया गया, जबकि अमित कुमार ने सहयोग प्रदान किया। इस दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में आर्थिक विषयों के प्रति रुचि और समझ विकसित करने का सार्थक प्रयास किया गया।

No comments:
Post a Comment