* भारत के सबसे बड़े म्यूचुअल फंड हाउस में से एक ने मेरठ
में ग्राहकों की सुविधा के लिए ये बदलाव किया
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। मेरठ में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एमएफ के निवेशक
और डिस्ट्रीब्यूटर अब नए पते पर फंड हाउस से संपर्क कर सकते हैं। मेरठ की मौजूदा ब्रांच
को ग्राउंड फ्लोर, पी. पी. प्लाजा, प्लॉट नंबर 177 ए/1, ग्राउंड फ्लोर, मंगल पांडे
नगर, सीसीएस यूनिवर्सिटी के सामने, मेरठ, उत्तर प्रदेश -250002 में शिफ्ट कर दिया गया
है।
इस मौके पर अपने संबोधन में, पंकज जवांजल, जोनल हेड, रिटेल सेल्स और डिस्ट्रीब्यूशन-नॉर्थ, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एमएफ ने सभी चैनल पार्टनर्स को धन्यवाद दिया और कंपनी की सफलता और ग्रोथ में उनके योगदान को जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि नया ऑफिस हमें अपने ग्राहकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा करने, स्थानीय स्तर पर अपनी ग्रोथ जारी रखने और स्थानीय मार्केट में और विस्तार के लिए हमारे लंबी अवधि के समर्पण को प्रमाणित करेगा। उन्होंने आगे कहा, कंपनी देश भर में रिटेल निवेशकों तक पहुंचने के लिए समर्पित है, जिसका मकसद म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री के दायरे और पहुंच को बेहतर बनाना है। पिछले ढाई दशकों में, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्युचुअल फंड फंड प्रबंधन क्षेत्र में दूसरे सबसे बड़े फंड हाउस के रूप में उभरा है, जिसकी कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट 11.79 लाख करोड़ रुपये (31 जनवरी, 2026 तक) है। 480 से अधिक शाखाओं के माध्यम से 12.4 मिलियन से अधिक ग्राहकों की सेवा करते हुए, फंड हाउस इक्विटी, डेट, हाइब्रिड और कमोडिटी सेगमेंट में विभिन्न फंड ऑफर्स के साथ प्रमुख फंड हाउस है। समय के साथ हमारे कई उत्पाद कैटेगरी निर्माता बन गए हैं, जिससे निवेशकों को अपने वित्तीय सपनों को हकीकत में बदलने में मदद मिली है। शाखा में जाने के अलावा, नए और मौजूदा निवेशक निवेश, स्विच, रिडीम या किसी अन्य लेनदेन या परिचालन आवश्यकताओं के लिए ऐप-आईप्रौटच - डाउनलोड और उपयोग कर सकते हैं।

No comments:
Post a Comment