Breaking

Your Ads Here

Monday, January 26, 2026

राष्ट्रगान व राष्ट्र गीत गाते हुए देश के शहीदों को भी स्मरण किया

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। कनोहरलाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर किरण प्रदीप द्वारा किया गया, जिन्होंने महाविद्यालय के संस्थापक सेठ कनोहर लाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की।


प्राचार्य द्वारा तिरंगा ध्वज फहराया गया। समस्त शिक्षिका गण, ऑफिस स्टाफ, सहायक गण व छात्राओं ने राष्ट्रगान व राष्ट्र गीत गाते हुए देश के शहीदों को भी स्मरण किया। डॉ. प्रीति सिंह द्वारा शिक्षा निदेशक के संदेश का पाठ किया गया। इसी क्रम में प्राचार्य द्वारा रोड सेफ्टी क्लब के अंतर्गत सभी को सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण कराई गई। सभी को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर किरण प्रदीप ने कहा कि गणतन्त्र दिवस का पावन पर्व हमारे अतीत, वर्तमान और भविष्य में देश की दशा और दिशा का अवलोकन करने का अवसर होता है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here