Breaking

Your Ads Here

Thursday, December 4, 2025

डीआईजी ने किया पुलिस लाइन स्थित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण


-यूपी-112, क्वार्टर गार्द, शस्त्रागार, जीपी स्टोर, राशन शॉप, गैस एजेन्सी, श्वान दल, सवार पुलिस एवं परिवहन शाखा पहुंचें

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। पुलिस उपमहानिरीक्षक कलानिधि नैथानी द्वारा गुरुवार को पुलिस लाइन का निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम परेड का निरीक्षण किया एवं टोलीवार ड्रिल करायी गयी। परेड के उपरांत डीआईजी द्वारा क्वार्टर गार्द, परिवहन शाखा, UP-112, शस्त्रागार, जीपी स्टोर, यातायात कार्यालय, आदेश कक्ष, बैरिक, मैस आदि का निरीक्षण किया गया, जो भी कमियाँ पाई गई उन्हें तत्काल दूर करने के लिए सम्बन्धित को आदेशित किया गया।

पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं के निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने परेड के दौरान अनुशासन व एकरुपता के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई। इसके उपरान्त परेड में उपस्थित पुलिस कर्मियों, यूपी-112, फायर सर्विस, डॉग स्कवायॅड की टीम से नियन्त्रण उपकरणों के साथ मॉक ड्रिल का टोलीवार अभ्यास कराया गया। उच्चकोटि के टर्न आउट व बेहतर ड्रिल के लिए 11 पुलिसकर्मी म.उ.नि. जयदेवी गंगवार, शिल्पी, कनिका, उ.नि. दिग्विजय सिंह, दिलीप कुमार, मु.आ. अनुराग, अनुज, प्रदीप, आरक्षी आशीष तोमर, रणवीर, शेरपाल व मिशन शक्ति महिला टोली को पुरस्कृत किया गया। इसके उपरान्त पुलिस लाइन के क्वार्टर गार्द को चैक कर गार्द होशियार करने की कवायद करवाई गयी।

आपस में समन्वय स्थापित करने के दिए निर्देश
क्वार्टर गार्द में आपातकालीन नम्बरों की सूची में सभी आपातकालीन नम्बरों, स्थानीय थाना प्रभारियों, फायर सर्विस विभाग आदि सभी के नम्बरों को सूची में अपडेट करने के लिए निर्देशित किया गया। जनपदीय कण्ट्रोल रूम, रेडियो शाखा, यूपी-112 की शाखाओं का निरीक्षण कर आपस में समन्वय स्थापित करने तथा किसी भी घटना/दुर्घटना की सूचना प्राप्त होने पर आकस्मिक स्थिति में कम से कम समय में अधिक से अधिक रिस्पांस देने के साथ ही सम्बन्धित थाना प्रभारी को भी अवगत कराने के निर्देश दिए गए।

ये अधिकारीगण रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा, पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिजीत कुमार, पुलिस अधीक्षक लाईन/ यातायात राघवेन्द्र मिश्र, पुलिस अधीक्षक अपराध अवनीश कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक लाईन अन्तरिक्ष जैन सहित समस्त राजपत्रित अधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, परिवहन शाखा प्रभारी तथा पुलिस लाइन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here