Breaking

Your Ads Here

Thursday, December 4, 2025

थप्पड़ का बदला लेने के लिए किया गया था राजू का कत्ल


-पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, एसपी सिटी ने किया खुलासा

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। थाना परतापुर पुलिस ने राजू हत्याकांड का खुलासा कर दिया। आरोपी पैंठ में सब्जी बेचने का काम करता है, एक साल पहले कहासुनी के दौरान मृतक ने आरोपी को थप्पड़ मारे थे और उसकी मंगेतर पर भी टिप्पणी की थी। आरोपी तभी से रंजिश रखने लगा। 27 नवंबर को मौका देखकर राजू की हत्या कर दी और शव को रेलवे फाटक के पास फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।

गत 27 नवंबर को थाना परतापुर में पप्पू पुत्र मांगेराम निवासी खजुर वाला मोहल्ला मलियाना थाना टीपीनगर द्वारा तहरीर दी गयी, बताया कि अज्ञात युवक द्वारा उसके भाई की हत्या कर दी गई, शव को मोहकमपुर सेक्टर एरिया में फेंक दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया। जांच के दौरान हनी उर्फ विनीत आनन्द पुत्र अजीत सिंह उर्फ जीतू निवासी पाल गांव बुआडा रोड थाना खतौली मुजफ्फरनगर हाल निवासी शिवपुरम थाना टीपीनगर का नाम प्रकाश में आया। घटना में वांछित हनी को पुलिस ने मोहकमपुर फेस 2 से गिरफ्तार कर लिया, जिसकी निशादेही पर आलाकत्ल ईंट बरामद कर ली।

घटना का खुलासा, आरोपी की जुबानी
पूछताछ के दौरान हनी ने बताया कि मैं पैठों में सब्जी बैचता हूँ, अब से करीब एक साल पहले बाजार में सब्जी बेचते समय मुझे राजू पुत्र मांगे राम निवासी खजूर वाला मोहल्ला मलियाना थाना टीपीनगर ने थप्पड़ मारे थे। मेरा व मेरी मंगेतर पर गलत कंमेन्ट कर दिया था। जिससे मुझे बहुत बुरा लगा था, उसी दिन मैंने ठान लिया था कि राजू को मैं ठिकाने लगाऊंगा। गत 25 नवंबर की रात्रि मैंने राजू को फोन किया, राजू मुझे नशे में लग रहा था, मैंने उसे फोन करके फाटक पर बुलाया और कई बार उसको मैंने फोन किए।

नशा होने पर ईंट से किए वार, बरामद
हम दोनों शराब पीते हुए रेलवे लाइन के किनारे फैक्ट्री एरिया फेस 2 मोहकमपुर के जंगल में गए, जब मैने देखा कि राजू को पूरा नशा हो गया है तो मैंने एक दीवार के किनारे से एक साबुत ईंट उठाई व राजू के सिर व चेहरे के आसपास कई वार किए। हाथापाई के दौरान उसने मेरे हाथ में भी काट लिया था, जब राजू मौके पर गिर गया और बेहोश हो गया तो वहीं पर उस ईंट को उसके पास डालकर अपने घर वापस आ गया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here