नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। पीएल शर्मा व्यापारी संघ मेरठ द्वारा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उच्च न्यायालय बेंच की स्थापना की वर्षों पुरानी मांग के समर्थन में 17 दिसम्बर को मेरठ बंद के आह्वान को पूर्ण समर्थन गया।
बार एसोसिएशन के चेयरमैन संजय शर्मा तथा संयोजक राजेन्द्र सिंह राणा अपने पदाधिकारियों के साथ पीएल शर्मा रोड स्थित अध्यक्ष के प्रतिष्ठान पर पहुँचे। उन्होंने 17 दिसम्बर को मेरठ बंद को सफल बनाने के लिए समर्थन का अनुरोध पत्र सौंपा। इस अनुरोध पत्र का उपस्थित सभी व्यापारियों ने एक सुर में स्वागत किया और 17 दिसम्बर को पूर्णत: मेरठ बंद के समर्थन का निर्णय लिया।
इस अवसर पर सुभाष अग्रवाल (अध्यक्ष), रमनीत सिंह, सरबजीत कपूर (राष्ट्रपति पदक से अलंकृत), पंकज आहूजा, नवीन गुप्ता, संजय गैलेक्सी, प्रशांत, श्याम धींगरा, संजीव मित्तल, राहुल जैन, जसप्रीत कपूर आदि शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment