Breaking

Your Ads Here

Thursday, December 4, 2025

उम्मीद पोर्टल की समय सीमा को बढ़ाए जाने की मांग


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में उत्तर प्रदेश कार्य समिति के सदस्य काजी शादाब गुरुवार को केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू को पत्र लिखकर वक्फ सम्पत्तियों को उम्मीद पोर्टल पर दर्ज कराने की समय सीमा को बढ़ाए जाने की मांग की।

काजी शादाब ने बताया कि वक्फ सम्पत्तियों को उम्मीद पोर्टल पर दर्ज कराने की अन्तिम तिथि 05 दिसंबर 2025 है, परन्तु अभी भी देश में कई मस्जिदों, कब्रिस्तानों तथा अन्य वक्फ सम्पत्तियों का डेटा अपलोड होना शेष है और पोर्टल में आ रहीं तकनीकी समस्याओं के कारण आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मांग की कि उम्मीद पोर्टल पर वक्फ डेटा अपलोड करने की अंतिम तिथि कम से कम दो महीने बढ़ाए जाने का आदेश सम्बन्धित अधिकारियों को दिया जाए।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here