Breaking

Your Ads Here

Thursday, December 4, 2025

तांत्रिक क्रिया कर अवैध रूप से संपत्ति हड़पने का आरोप


-बिहार से भागकर फलावदा के सनौता में रह रहा है तांत्रिक फूलहसन

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। फलावदा थाना क्षेत्र के ग्राम सनौता निवासी जुबेर पुत्र जहीर अहमद ने गांव के ही एक व्यक्ति पर तांत्रिक क्रिया करके अवैध रूप से संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया है।

जुबैर ने डीएम को शिकायती पत्र देते हुए कहा कि फलावदा क्षेत्र के सनौता गांव का एक व्यक्ति फूल हसन पुत्र रफत हुसैन बिहार से गांव में काफी वर्ष पूर्व मस्जिद की इमामत करना आया था। परंतु उक्त व्यक्ति वास्तव में एक तांत्रिक व ठग किस्म का है। फूलहसन अपने पुत्र हसीब, नसीब व सकीब के साथ मिलकर क्षेत्र के भोले भाले लोगों को तांत्रिक क्रिया, झाड़ फूंक, ताबीज आदि के झूठे बहाने बनाकर डरा धमकाता है। उनसे धन तथा संपत्ति हड़प लेता है। इसी प्रकार फूलहसन ने जुबैर के पिता जहीर अहमद को प्रभावित कर तांत्रिक क्रिया करके झांसे में लाकर उनकी जमीन अपनी पत्नी शहनाज के नाम कर ली। जुबैर ने आरोप लगाया कि फूलहसन ने धोखेबाजी, छल किया है। जिसकी जानकारी जुबैर व जुबैर के परिवार को पिता जहीर अहमद की मृत्यु के पश्चात हुई।

जुबैर ने आरोप लगाया कि उक्त व्यक्ति बिहार से इसी प्रकार के मामले में बदनामी एवं विवाद होने के डर से भागकर सनौता में छिपकर रह रहा है। सनौता में भी फूलहसन लगातार अपराध कर ग्रामीणों को ठग रहा है। फूलहसन की संपत्ति कहां से एकत्रित हुई है। पीड़ित जुबेर ने डीएम को शिकायती पत्र देकर फूलहसन के खिलाफ कार्यवाही की गुहार डीएम से लगाई है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here