Breaking

Your Ads Here

Thursday, December 4, 2025

मिंत्रा की प्रमुख फैशन ईवेंट एंड ऑफ रीज़न सेल का 23वां संस्करण 5 दिसंबर से शुरू


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। भारत के अग्रणी फैशन, ब्यूटी एवं लाईफस्टाईल डेस्टिनेशन, मिंत्रा की प्रमुख फैशन ईवेंट, एंड ऑफ रीज़न सेल का 23वां संस्करण आज 5 दिसंबर से शुरू हो रहा है। इसमें 10,000 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय, घरेलू और स्वदेशी ब्रांड्स के 6 मिलियन से ज्यादा स्टाईल्स उपलब्ध होंगे। इस बार ईओआरएस में ग्राहकों को हाई-क्वालिटी फैशन, ब्यूटी एवं लाईफस्टाईल कलेक्शन प्राईस क्रैश अभियान के अंतर्गत बेहतरीन मूल्यों में प्राप्त होगा।

23वें ईओआरएस के बारे में भरत कुमार हेड ऑफ रेवेन्यू एंड ग्रोथ, मिंत्रा ने कहा ईओआरएस भारत के फैशन कैलेंडर का एक महत्वपूर्ण समय है। हमें खुशी है कि ईओआरएस-23 के दौरान हम ग्राहकों के लिए ट्रेंड-फॉरवर्ड स्टाईल के विस्तृत कलेक्शन असाधारण मूल्यों में लेकर आए हैं। इस एडिशन में कई नए लॉन्च और बेहतरीन सीज़नल कलेक्शन के साथ शॉपिंग का शानदार अनुभव प्राप्त होगा। साथ ही हाईपर-स्पीड डिलीवरी और टेक पर आधारित दिलचस्प फॉर्मेट ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाएंगे। शादियों, ईयर-एंड जश्न, सर्दियों, यात्राओं और गिफ्टिंग की तैयारी करने वाले ग्राहकों को ईओआरएस-23 में उचित मूल्य में बेहतरीन कलेक्शन उपलब्ध होगा, ताकि हर शॉपर को अपनी जरूरत के अनुरूप सबसे बेहतर प्रोडक्ट मिल सके।’’

मिंत्रा के विशेष समुदाय को ईओआरएस-23 की आकर्षक डील वीआईपी-ओनली स्पेशल ऑफर, समर्पित वीआईपी वीकेंड बेनेफिट्स और अतिरिक्त लाभों के साथ प्राप्त होंगी।

शॉपर्स तेजी से डिलीवरी पाना पसंद करते हैं, इसलिए मिंत्रा इस बार ईओआरएस के दौरान ग्राहकों को उनके ऑर्डर ज्यादा से ज्यादा तेजी से पहुँचाने वाला है। इसके लिए मिंत्रा ने अपनी सप्लाई चेन, लॉजिस्टिक्स और टेक्नोलॉजी को मजबूत बनाने में भारी निवेश किया है ताकि फुलफिलमेंट को ऑप्टिमाईज़ किया जा सके। इससे ग्राहकों को मिंत्रा की सुविधाजनक और भरोसेमंद डिलीवरी स्पीड के साथ ईओआरएस के पूरे फायदे मिल सकेंगे।

कैटेगरी के ट्रेंड और मांग का पूर्वानुमान: ईओआरएस में इस बार जिन श्रेणियों में तेजी रहने की उम्मीद है, उनमें महिला और पुरुषों के एथनिक वियर, ज्वेलरी और ब्यूटी एवं पर्सनल केयर शामिल हैं, जिन्हें शादियों के मौसम में बढ़ती मांग से मदद मिलेगी। सर्दियों के मौसम और ईयर-एंड जश्न के कारण महिला और पुरुषों के कैज़्युअल वियर, पार्टी वियर, विंटर वियर और होम की मांग भी रहेगी। वॉच और वियरेबल, ट्रैवल एसेंशियल्स, स्पोट्र्स फुटवियर, किड्स वियर और गिफ्टिंग की श्रेणियों में भी अच्छी मांग रहने की उम्मीद है।

ईओआरएस के दौरान जिन ब्रांड्स के लिए मांग मजबूत रहेगी, उनमें एचएंडएम, मैंगो, लेवी, प्यूमा, नाइकी, एडिडास, गेस, यू.एस. पोलो एसोसिएशन, बीबा लिबास, एचआरएक्स, अनौक, दिवास बाई मान्यवर, टॉमी हिलफिगर, एल्डो, रेयर रैबिट, हाउस ऑफ पटौदी, एलन सोली, एसिक्स, ट्रेंडयोल, लैक्मे, मेबेलीन, रॉग्न, मैक, क्लीनिक, एस्टी लॉडर, स्मैशबॉक्स, बॉबी ब्राउन, हुडा ब्यूटी, विक्टोरिया सीक्रेट, यवेस सेंट लॉरेंट, लैंकोमे और वैलेंटिनो, मसाबा, रितु कुमार, कल्कि फैशन सिग्नेचर, मोंटे कार्लाे, रेमंड होम, बॉम्बे डाइंग आदि शामिल हैं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here