Breaking

Your Ads Here

Friday, November 14, 2025

तम्बाकू मुक्त अभियान को सफलता पूर्वक एक वर्ष हुआ पूरा

उत्सव भारद्वाज 
नित्य संदेश, मेरठ। उत्तर प्रदेश के पहले तम्बाकू मुक्त गांव नंगली किठौर मे तम्बाकू मुक्त अभियान को सफलता पूर्वक 14 नवंबर एक वर्ष पूर्ण हो गया, जिसको नंगली पंचयात सचिवालय पर बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

मुख्य अतिथि जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह और जिला पंचायत सदस्य अमित फौजी प्रधान पुत्र विनय प्रधान, ए डी ओ पंचायत संदीप सिंह, ग्राम सचिव अभिषेक श्रीवास्तव और गांव के देवतुल्य सम्मानित वृद्ध युवा आशा और आंगनवाड़ी आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत विनय प्रधान ने की, साथ ही जिला पंचयात राज अधिकारी ने बताया ये नंगली किठौर वासियो के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है की आज नंगली किठौर उत्तर प्रदेश का पहला तम्बाकू मुक्त मॉडल गांव बना और मुझे बड़ी खुशी है की ये गांव मेरे मेरठ जिले का है साथ ही सभी ग्रामवासियो को चाहिए की वे अपने और अपने परिवार को खाने पीने की अच्छी अच्छी चीज़ो का प्रयोग करे तम्बाकू से और तम्बाकू से बनी वस्तुओ से कैंसर जैसी भयंकर बीमारिया जन्म लेती है हमें और हमारे परिवार को बीमारियों से बचाना है मनुष्य सही रहेगा तो बीमारियों से दूर रहेगा साथ ही हमें स्वच्छता का विशेष ध्यान देना चाहिए और अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देनी चाहिए बच्चों को पढ़ने के लिए पंचायत सचिवालय में लाइब्रेरी की व्यवस्था है आप अपने बच्चों को पढ़ाए पढ़ने लिखने के बाद वे एक अच्छे इंसान बनेंगे साथ ही जिला पंचायत सदस्य श्री अमित फौजी ने बताया की मेरे वार्ड का नंगली किठौर गांव उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश का पहले तंबाकू मुक्त गांव है जिसे लाइफटाइम अचीवमेंट बुकलेट में भी दर्ज किया गया है यह मेरे लिए और मेरे क्षेत्र के लिए बहुत बड़े सम्मान की बात है मैं सभी युवाओं से कहना चाहूंगा की वह तंबाकू या तंबाकू से बनी हुई किसी भी चीज का प्रयोग नहीं करेंगे और अपने आप को आने वाले भयंकर बीमारियों से बचाएंगे साथ ही पंचायत सचिवालय मे जिला पंचायत राज अधिकारी के सम्मुख एक शपथ का भी आयोजन किया गया जिसमें सभी ने यह प्रण लिया कि हम भविष्य में कभी भी तंबाकू का प्रयोग नहीं करेंगे और दूसरों को भी समझाएंगे की तम्बाकू के प्रयोग से बचे 

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अमित फौजी जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने केक काटकर तंबाकू मुक्त गांव की प्रथम स्थापना दिवस मनाई साथ ही उन्होंने पंचायत सचिवालय में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की पहली सर्व सुविधाओं से सुरक्षित लाइब्रेरी लाइब्रेरी का भ्रमण किया तथा लाइब्रेरी में पढ़ने वाले बच्चों से वार्तालाप की और उनका मार्गदर्शन भी किया साथ ही उन्होंने बताया किसी भी बच्चे को पढ़ने में अगर कोई दिक्कत आती है तो वह अपनी पढ़ाई को ना रोके उसकी हर संभव मदद की जाएगी 

इस अवसर पर डॉ आनंद, चमन ठाकुर, प्रद्युम्न सिंह, दरोगा जी ज्ञान सिंह, वसीम अहमद, आरिफ अली अशोक ठाकुर विनय प्रधान अर्चना सिंह अनीता नवेश उमेश आशा और किठौर इंटर कॉलेज से आकाश कुमार अशोक कुमार युसूफ अहमद वकील अहमद और रोहित कुमार लाइब्रेरी में पढ़ने वाले सभी बच्चे और गांव के सम्मानित व्यक्ति और बच्चे उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here