उत्सव भारद्वाज
नित्य संदेश, मेरठ। एंटी करप्शन सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के केंद्रीय कार्यालय पर संस्था के कार्यकर्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई।
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमा चौधरी ने बताया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था। नेहरू जी भारत के प्रथम प्रधानमंत्री थे जिन्होंने भारत की आजादी के लिए कई आंदोलन किए थे। नेहरू जी बच्चों से बहुत प्रेम करते थे इसलिए उनका जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष जमा चौधरी ने बताया कि हम सबको चाचा नेहरू के जीवन से हमेशा सीख लेनी होगी और अपने देश को चाचा नेहरू के सपनों का भारत बनाना होगा।
इस दौरान कार्यालय पर अशरफ,रईस अहमद,बाबू राजपूत,नूर मौहम्मद,इरशाद,शादाब, दिलशाद, मौ० फारूख,सलीम आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment