Breaking

Your Ads Here

Friday, November 14, 2025

श्री मनफूल सिंह कन्या इंटर कॉलेज में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया


अर्जुन देशवाल 
नित्य संदेश, बहसूमा। कस्बे में स्थित श्री मनफूल सिंह कन्या इंटर कॉलेज में शुक्रवार को बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया।

इस मौके पर कालेज प्रधानाचार्या भावना चौधरी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने सभी को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में मनाकर बच्चों को प्रेम और मार्गदर्शन देने का महत्व उजागर होता है। जिससे उनका भविष्य संवर सकता है। उन्होंने छात्राओं को बाल दिवस क्यों मनाया जाता है की जानकारी दी छात्राओं ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और पंडित जवाहरलाल नेहरू को याद किया। खेल प्रतियोगिता में चेयर अरेंजिंग, कबड्डी,खो-खो सहित अन्य खेलों का आयोजन किया गया।बता दें कि हर साल 14 नवंबर को भारत में बाल दिवस मनाया जाता है यह दिन सिर्फ स्कूल के कार्यक्रमों, भाषणों और खेलकूद का नहीं बल्कि उस सोच का उत्सव है जिसमें हर बच्चे की मुस्कान,सुरक्षा और शिक्षा सबसे पहले आती है यह दिन हमें याद दिलाता है कि बच्चों में ही हमारे देश का भविष्य बसता है। 

कॉलेज प्रबंधक ब्रह्मचारी सिंह ने कहा कि बाल दिवस हमें याद दिलाता है कि बचपन सिर्फ उम्र का नहीं मन का भी होता है बच्चों की मुस्कान में ही देश की प्रगति छिपी है इसलिए इस बाल दिवस पर सिर्फ भाषण नहीं बल्कि बच्चों के भविष्य के लिए कोई ठोस कदम भी उठाए जाएं।जवाहरलाल नेहरू बच्चों से बहुत प्यार करते थे और उनके भविष्य के बारे में सोचते थे।  

उन्होंने कहा कि बाल दिवस हमारे देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस पर मनाया जाता है उन्होंने छात्राओं को शारीरिक व्यायाम व खेलों का महत्व समझाया। इस मौके पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here