Breaking

Your Ads Here

Friday, November 14, 2025

पुलिस ने ठगी के 19900 रूपए वापस कराएं, पीड़ित के खाते से साइबर ठगों ने निकाली थी रकम

 

अर्जुन देशवाल 
नित्य संदेश, बहसूमा। पुलिस ने एक पीड़ित के 19900 वापस कराए हैं। पुलिस की साइबर टीम ने यह कार्रवाई की है। ठगों ने पीड़ित के बैंक खाते से यह रकम निकाल ली थी। 

यह मामला थाना क्षेत्र के गांव सदरपुर निवासी पूनम पत्नी वीरेंद्र से जुड़ा है। ठगों ने पूनम के पीएनबी के बैंक खाता से यह रकम निकाल ली थी। बता दे कि पूनम पत्नी वीरेंद्र निवासी ग्राम सदरपुर थाना बहस जनपद मेरठ से पीएनबी के खाते से ट्रांजैक्शन में 19900 रुपए ट्रांसफर हो जाने पर आवेदक पूनम उपरोक्त द्वारा 1930 पर की गई शिकायत जो कि थाना बहसूमा पर साइबर पुलिस पोर्टल पर प्राप्त हुई। गठित साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा दर्ज साइबर शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बैंकों से समन्वय स्थापित कर उक्त धनराशि ट्रांसफर गई राशि को फ्रिज कराया गया और वादी पूनम के खाते में शत प्रतिशत धनराशि 19900 रुपए शुक्रवार को वापस कराई गई है। पैसे खाते में वापस पाकर श्रीमती पूनम ने बहसूमा साइबर हेल्प डेस्क टीम का धन्यवाद किया। साइबर हेल्प डेस्क पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक कोमल, उपनिरीक्षक राज गौरव, महिला हेड कांस्टेबल रीना बटार थाना बहसूमा मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here