Breaking

Your Ads Here

Monday, November 17, 2025

बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता में पाया गोल्ड मेडल

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। विद्या भारती द्वारा आयोजित 36वीं अखिल भारतीय (राष्ट्रीय) बालक बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर प्रयागराज पूर्वी उत्तर प्रदेश में 13 से 16 नवम्बर 2025 को संपन्न हुआ।

 

शास्त्री नगर स्थित बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से बास्केटबॉल अंडर-19 में भैया ने गोल्ड मेडल लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया और विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। टीम आगामी S.G.F.I चैंपियनशिप बाड़मेर राजस्थान में 2 से 6 जनवरी 2026 तक विद्या भारती का प्रतिभा करेगी।


कोच चांदनी नेगी, प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार शर्मा को इस उपलब्धि के लिए स्कूल के प्रबंधक आशीष अग्रवाल, मनमोहन गुप्ता, डॉ. विनोद अग्रवाल, शिशु मंदिर प्रधानाचार्य सीमा श्रीवास्तव, कमला देवी प्रधानाचार्य गीता अग्रवाल, शारीरिक प्रमुख नीरज सोम, जानी चौधरी, संजय सैनी ने हार्दिक बधाई दी है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here