Breaking

Your Ads Here

Saturday, November 15, 2025

"पोषण एवं महिला स्वास्थ्य" पर एक दिवसीय कार्यशाला

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय माधवपुरम में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह के संरक्षण एवं मिशन शक्ति प्रभारी प्रो. लता कुमार के निर्देशन में प्रो. गीता चौधरी द्वारा "पोषण एवं महिला स्वास्थ्य" विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।


कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं को पोषण एवं  स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करना और उन्हें शारीरिक एवन मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूक करना था। कार्यशाला में डॉ. भारती शर्मा (एसोसिएट प्रोफेसर, शारीरिक शिक्षा) ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य केवल महिलाओं को सशक्त बनाना नहीं, बल्कि उनके स्वास्थ्य और पोषण को प्राथमिकता देकर पूरे समाज को मजबूत बनाना है। महिलाओं में पोषण संबंधी जागरूकता और स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता बढ़ाकर हम एक सशक्त, सुरक्षित और सक्षम भारत का निर्माण कर सकते हैं। स्वस्थ शरीर और सक्रिय जीवन के लिए संतुलित आहार अत्यंत आवश्यक है। 


प्राचार्य प्रोफेसर अंजू सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मिशन शक्ति भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित, शिक्षित, सशक्त तथा आत्मनिर्भर बनाना है। समापन पर प्रो. गीता चौधरी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here