नित्य संदेश ब्यूरो
सरधना। मोहल्ला छावनी स्थित विश्व भारती पब्लिक स्कूल में चल रही श्रीमद् भागवतकथा के चतुर्थ दिवस कथा वाचक शिवम शास्त्री ने कहा कि मनुष्य को सुखी रहने के लिए जीवन में सतत् चार साधनों की आवश्यता होती है। आयु, विद्या, यश और धर्म। शास्त्र कहते हैं कि ये चारों साधन बड़ों का सम्मान और सेवा से सहज सुलभ हो जाते हैं। शास्त्री ने गजेन्द्र मोक्ष, श्री भगवान कृष्ण के अवतार की कथा का विशद वर्णन भी किया। इस मौके पर करुणा, विमला, सावित्री, नेहा, अनिता शर्मा, श्रद्धा, राजबाला, पायल, ज्योति, रिचा, राखी, बृजेश, सियानंद, राज नारायण, नरेंद्र पंडित, जयपाल, विनोद आदि उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment