Breaking

Your Ads Here

Wednesday, October 8, 2025

धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि की जयंती


नित्य संदेश ब्यूरो 
सरधना। मोहल्ला खकारोबान स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका की ओर से किया गया। जिसमें भारी मात्रा में लोग उपस्थित रहे। इस दौरान मंदिर परिसर में रामायण का पाठ व पुलिस चौकी के निकट स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ कराया गया। 

इस अवसर पर ईओ दीपिका शुक्ला द्वारा महिला सफाई मित्रों ममता, शशि व गीता को प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अतुल प्रधान रहे। इस अवसर पर सूर्य देव त्यागी, महिपाल वाल्मीकि, शरद त्यागी, मलखान सैनी, सुभाष चावरिया, दीपक शर्मा, आलोक जैन, पंकज जैन, शाहवेज अंसारी, अनुज त्यागी, प्रेम बाबू, संजय धिंगान, मुकेश चडडा, संतोष, नरेंद्र टांक, विक्की पार्चा, आकाश पार्चा आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here