नित्य संदेश ब्यूरो
भावनपुर। क्षेत्र के ग्राम किनानगर में मंगलवार को गांव के ग्रामीणों ने सामाजिक समरसता का परिचय देते हुए वाल्मीकि मंदिर पर वाल्मीकि समाज के लोगों के साथ पूजा अर्चना कर महर्षि वाल्मीकि जयंती बड़े हर्षौल्लास के साथ मनाई। इस दौरान रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान पंडित उमेश शर्मा ने मंत्र उच्चारण के साथ ज्योति प्रचंड करते हुए रामचरितमानस का पाठ किया। गौरव भारद्वाज, प्रधान नीरज कश्यप, जिला पंचायत सदस्य सुशील कुमार, समाजसेवी मोंटू त्यागी, प्रमोद वाल्मीकि के साथ साथ गांव के सभी लोगों ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर अर्पित कर उनके विचारों पर चलने का आह्वान किया।
No comments:
Post a Comment