Breaking

Your Ads Here

Wednesday, October 8, 2025

एमआईईटी की दो छात्राओं का ताइवान की प्रतिष्ठित संस्था में चयन


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। एमआईईटी की दो छात्राओं ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संस्थान का नाम रोशन किया है। बी.टेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (डेटा साइंस) की छात्रा नंदिनी तथा बी.टेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की छात्रा वंशिका वशिष्ठ का चयन ताइवान एक्सटर्नल ट्रेड डेवलपमेंट काउंसिल में हुआ है।

एमआईईटी में आयोजित चयन प्रक्रिया के दौरान ताइवान एक्सटर्नल ट्रेड डेवलपमेंट काउंसिल के डायरेक्टर विंसेंट लीन, मैनेजर टैरेसा वेंग और ट्रेड प्रमोशन स्पेशलिस्ट पुनीत दुरेजा ने ताइवान ट्रेड एक्सपो हेतु छह छात्रों का प्रारंभिक चयन किया था, जिसके बाद अंतिम चरण में नंदिनी और वंशिका का फाइनल चयन किया गया। प्लेसमेंट डायरेक्टर आकांक्षा अग्रवाल ने बताया कि एमआईईटी छात्रों को न केवल राष्ट्रीय स्तर पर बल्कि अंतरराष्ट्रीय अवसरों से भी जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है। 

संस्थान के चेयरमैन विष्णु शरण, वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल, कैंपस निदेशक डॉ. संजय कुमार सिंह, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. हनी तोमर और सुशील शर्मा ने चयनित छात्राओं को बधाई दी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here