अर्जुन देशवाल
नित्य संदेश, बहसूमा। रामराज में राष्ट्रीय गौ सेवा संघ की बैठक आयोजित की गई। अजय सिंह तोमर व विजय सिंह तोमर के नेतृत्व में की गई।
संचालन जिला सचिव विशाल राठी ने किया, जबकि अध्यक्षता अमित कुमार, संगठन मंत्री व प्रदेश सचिव राहुल चौधरी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव राहुल चौधरी व अमित कुमार संगठन मंत्री में मौजूद रहे। बैठक में बढ़ते लव जिहाद और गोकशी की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की गई। धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली किसी भी घटना को रोकने पर जोर दिया गया। संगठन ने सभी हिन्दुओं को एकजुट होने का आह्वान किया।
No comments:
Post a Comment