Breaking

Your Ads Here

Sunday, September 7, 2025

आत्मिक गुण प्राप्त कराकर भक्तों को मोक्ष की तरफ ले जाता है विधान: नंदन शास्त्री



-दिगंबर जैन मंदिर आनंदपुरी में अर्हम चक्र महामंडल विधान धूमधाम से हुआ संपन्न

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। दिगंबर जैन मंदिर आनंदपुरी में अर्हम चक्र महामंडल विधान धूमधाम से संपन्न हुआ। सर्वप्रथम भगवान श्री शांतिनाथ भगवान को पांडुकशिला पर विराजमान कर अभिषेक तथा शांति धारा की गई। तत्पश्चात देव शास्त्र गुरु एवं सोलह कारण भावना पूजा की गई। जिनवाणी माता की भी पूजा की गई तथा जिनवाणी पर नए वेष्ठन चढ़ाए गए।


उसके बाद अर्हम चक्र महामंडल विधान किया गया, जिसमें मांडले पर 100 अर्घ समर्पित किए गए। हवन कुंड में पंडित जी द्वारा 10000 मंत्रों की आहुति दी गई, इसी के साथ विधान संपन्न हुआ। समाज ने पंडित नंदन शास्त्री एवं अन्य पुजारी का स्वागत सम्मान किया। सभी क्रियाएं पंडित नंदन शास्त्री द्वारा संपन्न कराई गई। पंडित नंदन शास्त्री ने बताया कि यह विधान सिद्ध चक्र विधान पर आधारित है, इसकी स्थापना नव तत्वों को मंडलाकार रूप स्थापित किया जाता है। यह विधान भक्तों को आत्मिक गुण प्राप्त कराकर मोक्ष की तरफ ले जाता है। शाम को सामूहिक आरती की गई। इन सभी कार्यक्रम में प्रवक्ता सुनील जैन, अरुण जैन, अचल जैन, सत्येंद्र जैन आदि ने सहयोग किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here